{"_id":"5fcd21d88ebc3ecf8f37bfca","slug":"corona-mathura-news-agr4709131199","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिसंबर को सांकेतिक आंदोलन करेंगे निजी चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिसंबर को सांकेतिक आंदोलन करेंगे निजी चिकित्सक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के निर्देश पर प्राइवेट चिकित्सक आठ दिसंबर को दो घंटे का सांकेतिक आंदोलन करेंगे। 11 दिसंबर को इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रख चिकित्सक सरकार की चिकित्सकीय नीतियों का विरोध करेंगे।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनिल चौहान, सचिव डॉ. मनोज गुप्ता, संयुक्त सचिव डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि सरकार की मंशा है कि आने वाले समय में व्यवस्थाओं में परिवर्तन करते हुए चिकित्सा प्रणाली में आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं योगा को भी जोड़ दिया जाए। यह खिचड़ी होगी।
उन्होंने कहा कि ऐसी नीतियों से चिकित्सकीय व्यवस्था में न सिर्फ डॉक्टरों की विशेषज्ञता घटेगी, बल्कि किसी रोग के इलाज में कौन सी पद्वति काम की है, इसकी जानकारी भी नहीं होगी। इसी के विरोध में आठ दिसंबर को सांकेतिक आंदोलन किया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग के बीच बैठक कर ज्ञापन भी प्रशासन को दिया जाएगा। वहीं 11 दिसंबर को आवश्यक सेवाएं एवं कोविड सर्विस छोड़कर सभी चिकित्सकीय सेवाएं बाधित रहेंगी। इस पर भी सरकार से बात नहीं बनी तो आगे की रणनीति तैयार होगी। सभी सदस्यों को इसकी जानकारी दी जा रही है।