फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   corona

अधिकारी नहीं जागे, कान्हा की नगरी में बढ़ रहे कोरोना संक्रमित

Thu, 07 May 2020 05:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
corona
होली गेट चौराहे पर बच्चे को दवा दिलाने जाते दंपति से जानकारी लेती कोतवाली पुलिस। - फोटो : MATHURA
मथुरा। अधिकारियों की लापरवाही और अनदेखी का नतीजा है कि कान्हा की नगरी में कोरोना संक्रमित बढ़ रहे हैं। प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में तालमेल का अभाव लॉकडाउन का पालन नहीं करा सका, जिसका नतीजा निकला कि कोरोना वायरस जिले में फैलता रहा। इसी के साथ जिन लोगों के सैंपल लिए गए उन्हें समय पर क्वारंटीन नहीं किया गया। जो लोग क्वारंटीन किए गए उन्हें सामूहिक रहने की छूट दी गई। पॉजिटिव रिपोर्ट आने से पूर्व तक लोग समूह में काम करते रहे। इस तरह मथुरा में कारोना पॉजिटिव की संख्या 39 तक पहुंच गई।
विज्ञापन

25 मार्च को लॉकडाउन के जिले में छह अप्रैल को दो कोरोना पॉजिटिव केस मिले। 19 अप्रैल तक पांच पॉजिटिव केस और मिले। इस दौरान शहर में लॉकडाउन का पालन कराने में प्रशासन पूरी तरह नाकाम रहा। लोगों की भीड़ बाजारों में उमड़ती रही। नतीजा निकला कि पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ती चली गई। बाद में प्रशासन सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराने का निर्देश जारी करता रहा, लेकिन पुलिस लापरवाही बनी रही।
विज्ञापन

बाजारों में पुलिसकर्मी लोगों को सामाजिक दूरी का पालन नहीं करा सके। पुराना शहर काफी हद तक कोरोना के संक्रमण से बचा हुआ था, लेकिन लॉकडाउन का पालन न होने से कोरोना वायरस पुराने शहर में फैलता चला गया। वर्तमान में जिले के कुल 39 कोरोनों पॉजिटिव केसों में से 25 केस पुराने शहर से हैं। एक-एक घर में कई-कई लोग संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी का नतीजा है कि सौ शैय्या चिकित्सालय का कोरोना पॉजिटिव वार्ड ब्वाय रिपोर्ट आने से पहले तक चिकित्सालय में काम कर रहा था तथा पुराने शहर में स्थित अपने घर आता रहा। मंडी समिति में मिला कोरोना पॉजिटिव फल विक्रेता भी रिपोर्ट आने तक हॉटस्पॉट इलाके में फल बेचता रहा। क्वारंटीन सेंटरों में लोगों को अलग-अलग रहने की व्यवस्था नहीं की गई।
सामूहिक रूप से रह रहे क्वारंटीन लोगों में से अब पॉजिटिव रिपोर्ट आ रही हैं। क्वारंटीन किए गए डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी सड़कों पर घूमते मिले। बलदेव के सब्जी विक्रेता को भी सैंपल लेने के बाद घर में ही रहने दिया। बाद में उसकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई। हॉटस्पॉट एरिया में जा रहे डिलीवरी ब्वाय का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं किया गया। प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की इसी लापरवाही का नतीजा रहा कि मथुरा जिला रेड जोन में पहुंच गया। एक मई को हॉटस्पॉट एरिया में नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले। छह मई को हॉटस्पॉट एरिया से छह लोग संक्रमित मिले। अब भी प्रशासन ने लापरवाही की तो कोरोना बम इसी तरह फटते रहेंगे।
आंकड़े
- तीन लोगों की कोरोना से मौत
- ढाई हजार लोग हैं क्वारंटीन
- पांच लोग अब तक स्वस्थ हुए
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कोरोना की चेन तोड़ने पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि लॉकडाउन का पालन करें। पुलिस और स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
- सर्वज्ञराम मिश्र, जिलाधिकारी
लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस सतर्कता बरत रही है। जो लोग बेवजह घरों से बाहर घूम रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हॉटस्पॉट एरिया में लगातार गश्त व फ्लैग मार्च किया जा रहा है। बैरियर लगाकर रास्ते बंद किए गए हैं जिससे हॉटस्पॉट एरिया में कोई न जा सके।

- डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
कोरोना वायरस को लेकर जो भी निर्देश शासन-प्रशासन से मिल रहे हैं उनका पालन कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी रात-दिन इसी कार्य में जुटे हैं। हॉटस्पॉट एरिया में सर्वे का कार्य चल रहा है। जो भी संदिग्ध मिल रहे हैं उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है। क्वारंटीन सेंटर में भी सभी को सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. शेर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed