फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   corona

श्रम विभाग कर्मियों ने कोविड-19 केयर फंड में जमा कराए 18 लाख

Sun, 19 Apr 2020 05:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
corona
मथुरा। कोरोना वायरस से पूरा देश लड़ रहा है। इस लड़ाई में सभी नागरिक किसी न किसी रूप में देश की सेवा के लिए बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं। इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश श्रम विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी 18 लाख रुपये दिए हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने तीन माह के लिए वेतन कटौती का सहमति पत्र भेजा है।
विज्ञापन

श्रम विभाग कर्मचारी संगठन के प्रांतीय महामंत्री डीएस दीक्षित ने बताया कि जहां विभागीय कर्मचारी श्रमिकों की सहायता के लिए उनके खातों में 1-1 हजार सरकारी सहायता राशि भेजने में लगे हैं, वहीं कर्मचारी व अधिकारियों के संगठनों ने व्यक्तिगत रूप से कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में सरकार के सहयोग का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश श्रम विभाग कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों व अधिकारियों ने 1802966 की सहायता राशि उत्तर प्रदेश कोविड केयर फंड में जमा कराई गई। इसके अलावा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उप्र प्राथमिक संवर्ग ने बेसिक शिक्षा मंत्री को पत्र देकर माह अप्रैल, मई एवं जून 2020 के वेतन से एक-एक दिन के वेतन कटौती कर मुख्यमंत्री कोविड केयर फंड में देने की सहमति प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया है कि सभी जनपदों के जिलाध्यक्षों की सहमति के आधार पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के महामंत्री भगवती सिंह (प्राथमिक संवर्ग) ने बेसिक शिक्षा मंत्री को भेजे पत्र में तीन माह के सास ही आवश्यकता पर केंद्र कर्मियों की भांति एक वर्ष तक प्रति माह एक-एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री कोविड केयर फंड में देने की सहमति भी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed