फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   corona, death, matura

नाई-पंडित परेशान , नाम न बताना यजमान

Fri, 22 May 2020 06:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
corona, death, matura
मथुरा। दुख: की घड़ी में अंतिम संस्कार के समय क्रिया कर्म कराना भी लोगों को भारी पड़ गया है। घीया मंडी क्षेत्र में एक चिकित्सक के अंतिम संस्कार में क्रिया कर्म कराना उनको भारी पड़ गया। उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने वाला हर शख्स कह रहा है कि चिकित्सकों की टीम को हमारे अंतिम संस्कार में शामिल होने की जानकारी नहीं होनी चाहिए वरना हमें वह क्वारंटीन कर देंगे।
विज्ञापन

दरअसल कुछ दिन पहले घीया मंडी के एक रसूखदार चिकित्सक की मौत हो गई। उनका तथा उनके पुत्र का इलाज के दौरान अस्पताल में कोरोना परीक्षण हुआ। पिता तो निगेटिव आए लेकिन चिकित्सक पुत्र पॉजिटिव आ गए। यह जानकारी उस समय लगी जब पिता का अंतिम संस्कार हो रहा था और अंत्येष्टि में नाई से लेकर पंडित तथा अन्य निकटस्थ लोग शामिल थे।
विज्ञापन

जानकारी लगते ही अंत्येष्टि में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया। यह लोग सूचना मिलते ही वहां से खिसक लिए। बाद मेें जब यह लोग खुले में घूमने लगे तो लोगों ने इसका विरोध स्थानीय लोगों ने किया तथा स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। सूचना पर सक्रिय हुए स्वास्थ्य विभाग ने जब इस मामले में पूछताछ करनी शुरू की तो अंत्येष्टि में शामिल सही लोगों की जानकारी करने में काफी मुश्किल होने लगी। जिसका कारण चिकित्सक के पुत्र द्वारा भी लोगों की इच्छा के अनुरूप उनके नाम न बताना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों की टीम इस अंत्येष्टि में शामिल होने वाले नाई तथा पंडित को भी तलाश कर रही है। उनका कहना है हमें अभी बहुत कम लोग ऐसे मिले हैं जो कि इस अंत्येष्टि में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed