फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Controversy over the procession of Scheduled Caste youths

Mathura News: अनुसूचित जाति के युवकों की बरात चढ़ाने को लेकर विवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 04:59 PM IST
विज्ञापन
Controversy over the procession of Scheduled Caste youths
गोवर्धन (मथुरा)। माधुरी कुंड में अनुसूचित जाति के युवकों की बरात चढ़ाने पर कुछ ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। ग्रामीणों और बरातियों में जम कर मारपीट हुई। दोनों ओर से ईंट-पत्थर फेंके गए। मारपीट में एक ग्रामीण घायल हो गया। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंच गए। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, उसकी हालात चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

गोवर्धन के गांव माधुरी कुंड में अनुसूचित जाति के ओमी की दो पुत्रियों की शादी थी। सोमवार की रात ओल से बरात माधुरी कुंड पहुंची। बराती गांव में होकर बरात चढ़ा रहे थे। आरोप है इसका कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। ईंट-पत्थर फिंकने लगे। झगड़े में ग्रामीण सुरेंद्र पाल सिंह घायल हो गया। सूचना पर सीओ राम मोहन शर्मा, थानाध्यक्ष नितिन कसाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

आधा दर्जन से अधिक उपद्रवियों को हिरासत में लेकर मंगलवार को शांति भंग में चालान कर दिया। घायल सुरेंद्र पाल सिंह का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बराती आंबेडकर की तस्वीर लेकर बरात चढ़ा रहे थे। उन्होंने शराब के नशे में गाली-गलौज की। मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। सीओ राममोहन शर्मा ने बताया कि माधुरी कुंड में बरात चढ़ाने के दौरान बरातियों और ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ था। एक ग्रामीण को चोट आई है। अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed