फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Construction should be banned in Yamuna's submergence area, ghats should be protected

यमुना के डूब क्षेत्र में प्रतिबंधित हो निर्माण, घाटों का चाहिए संरक्षण

Thu, 16 Sep 2021 07:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Construction should be banned in Yamuna's submergence area, ghats should be protected
मथुरा। यमुना नदी के प्रवाह को परिवर्तित करने और डूब क्षेत्र में निर्माण को लेकर सिंचाई विभाग और यमुना कार्य योजना के नोडल अधिकारी को ब्रज धरोहर संरक्षण समिति के पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि जनपद पवित्र तीर्थ नगरी हैं, जिसका वर्णन वेद एवं पुराणों में भी हैं। मथुरा में 2 किमी के क्षेत्र में प्राचीन काल से 25 घाट बने हुए हैं। विगत वर्ष से यमुना के खादर क्षेत्र में प्राचीन घाटों को खोद कर उसके आगे मलवा कूड़े का भराव कर यमुना के प्रवाह को पुराने घाटों से दूर किया गया है।
विज्ञापन

यहां यमुना मिशन संस्था की ओर से यह किया जा रहा है। खादर की जगहों पर बिना अनुमति के निर्माण किया जा रहा है। इतना ही नहीं यमुना के खादर क्षेत्र में फसली पट्टाधारियों ने भी भूमि को अवैध ढंग से बेच कर मकान एवं नए घाटों का निर्माण तक करा लिया है। इस पर संबंधित विभाग मौन हैं। अतिक्रमणकारियों का यह क्रम निरंतर जारी है, इसके दूरगामी घातक परिणाम संभावित हैं। समिति के कार्यकर्ताओं ने अवैध निर्माण को हटाने व यमुना के प्राकृतिक प्रवाह को पूर्ववत करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

इसमें यह भी कहा है कि चक्रतीर्थ घाट, कृष्णगंगा घाट, सूर्य घाट, ध्रुव घाट, आदि की पुरानी सीढ़ियों को दबा कर प्राचीनता को खत्म किया जा रहा है। ज्ञापन देने में लोकतंत्र सेनानी विजय बहादुर सिंह , योगेश आवा, विश्वधर्म रक्षक दल के विजय चतुर्वेदी, डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. राकेश चतुर्वेदी, विजय अग्रवाल बंटा, नरेश शर्मा एवं अनिल चतुर्वेदी, धनेश दत्त चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed