फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Construction resumes the very next day after sealing

Mathura News: सील के अगले दिन ही निर्माण शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Construction resumes the very next day after sealing
गोवर्धन। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा जतीपुरा रोड स्थित अवैध कॉलोनी हरेकृष्णा रेजीडेंसी को सील किए जाने के अगले दिन ही वहां निर्माण कार्य शुरू होना का मामला सानने आया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मजदूर काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, एमवीडीए की टीम बृहस्पतिवार दोपहर में सीलिंग की कार्यवाही करके गई थी। इसके अगले दिन ही कॉलोनी में मजदूरों ने दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया। दरअसल, जतीपुरा परिक्रमा मार्ग के पास केला देवी मंदिर के निकट बिना एमवीडीए से स्वीकृत मानचित्र के हरेकृष्णा रेजीडेंसी नाम से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण ने इसी आधार पर पूरे परिसर को सील किया था। इस मामले पर एमवीडीए के जूनियर इंजीनियर अनिल सिंघल ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। यदि सील तोड़कर निर्माण कार्य किए जाने की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed