फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Constable died in road accident on Yamuna Expressway who coming home on leave in Mathura

Mathura: छुट्टी पर घर आ रहे सिपाही की हादसे में मौत, यमुना एक्सप्रेसवे पर बस से उतरते समय वाहन ने मारी टक्कर

Mon, 12 Feb 2024 12:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Feb 2024 12:03 AM IST
सार

मथुरा में छुट्टी पर घर आ रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई। यमुना एक्सप्रेसवे पर बस से उतरते समय तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Constable died in road accident on Yamuna Expressway who coming home on leave in Mathura
सिपाही मोरध्वज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार रात साढ़े आठ बजे छुट्टी पर गांव आ रहे सिपाही की हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची ने शव को कब्जे में ले लिया। सिपाही कानपुर जिले के पनकी थाने में पीआरवी टीम में तैनात था। हादसा महावन थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन-115 पर हुआ।

विज्ञापन


महावन थाना क्षेत्र के बहादुरपुर कारब गांव निवासी मोरध्वज (25) पुत्र वीरेन्द्र सिंह बस से अपने घर आ रहा था। यमुना एक्सप्रेस पर बस से उतरते समय किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल भेजा गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृत सिपाही मोरध्वज कानपुर के थाना पनकी में तैनात था। वह सन 2018 में पुलिस में भर्ती हुआ था।

विज्ञापन

पत्नी-मां व पिता का रो-रोकर बुरा हाल

मोरध्वज की शादी तीन वर्ष पूर्व नगला मलरिया निवासी अनुराधा के साथ हुई थी। वह अपने पीछे तीन माह का बेटा प्रांजल, पत्नी अनुराधा समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गया। पति की मौत के बाद अनुराधा पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। जबसे मौत की सूचना तबसे पत्नी, मां व पिता रो-रोकर बेहाल हैं। गांववालों के अनुसार, मोरध्वज बहुत ही सौम्य स्वभाव का था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed