फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Conspiracy to kill my politics is murder: Narendra

मेरी राजनीति हत्या करने को विरोधी कर रहे हैं साजिश: नरेंद्र

Sat, 15 May 2021 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Conspiracy to kill my politics is murder: Narendra
मथुरा(कोसीकलां)। कोसीकलां नगर पालिका के अध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर ने कहा कि उनके विरोधी राजनीति हत्या करने के लिए साजिशें रच रहे हैं। यह विरोधी नगर पालिका के ईओ के कंधे पर रखकर इस कार्य को अंजाम देने में जुटे हैं, जबकि अपने कार्यकाल में 80 प्रतिशत पानी की समस्या को खत्म कर दिया गया। नलकूप और टंकी से पाइपलाइन के माध्यम से पानी घर-घर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि निविदाओं से अधिक रेटों पर सामान को खरीदा गया, यह बात फैलाकर मेरी छवि को धूमिल करने की कुत्सक प्रयास किया गया है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। कैटिल कैचर, टेंबरी और जेसीबी आदि सामान को उचित और सस्ते दामों में खरीदा गया है। खास यह है कि बीएस-6 का सामान बीएस-4 के दामों में खरीदकर कोसीकलां पालिका को फायदा पहुंचाया गया।
विज्ञापन

उसके बाद भी कुछ एक विरोधी यह भरसक प्रयास करके उनकी बदनामी करने में जुटे हैं। पालिकाध्यक्ष दावा करते हैं कि अगर कोई उन्हें भ्रष्ट साबित कर दें तो वह त्यागपत्र दे देंगे, पर विरोधियों के मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे। बताया कि जहां गलत हो रहा है, उसका विरोध जारी रहेगा। कोसीकलां के दो स्कूलों की हालत को सुधारा गया है। सड़क, पानी और बिजली में बेहतर कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed