{"_id":"655fabf4b721f162750f29a7","slug":"congressmens-announcement-of-protest-against-modis-arrival-proved-costly-mathura-news-c-369-1-mt11002-4250-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मोदी आगमन का विरोध का ऐलान कांग्रेसियों को पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मोदी आगमन का विरोध का ऐलान कांग्रेसियों को पड़ा भारी
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत एक दर्जन से अधिक को किया हाउस अरेस्ट
- पीएम कार्यक्रम से प्रस्थान करने के बाद ही पुलिस ने सभी को किया मुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को काला दिवस मनाने का ऐलान करना कांग्रेस को भारी पड़ गया। पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को उनके घर पर हाउस अरेस्ट करके रखा। जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महानगर से चले नहीं गए, पुलिस ने कांग्रेसियों को नहीं निकलने दिया। इसको लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि दिवाली पर राया में आतिशबाजी बाजार में हुई आगजनी में 11 लोगों की मृत्यु हो गई, लेकिन इस ओर केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। जबकि मरने वालों में सभी गरीब परिवार से हैं। गरीबों को हक दिलाने के लिए वह प्रधानमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने ऐसा नहीं करने दिया। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात आठ बजे से ही उनके घर पर पुलिस ने पहरा देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिस ने प्रिया पाल सिंह, सुशील सागर, ब्लॉक अध्यक्ष सतीश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सतपाल सिंह, चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिंह चौधरी, अखलाक चौधरी, विनोद आर्य, सुशील सागर, लोकेश शर्मा, ठाकुर साहब सिंह, अशोक सैनी, डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा, विक्रम सिंह, राजपाल सिंह, रवि कुमार, रोशन लाल, हर्ष कुमार, गिर्राज सिंह छोकर, रामभरोसी चौधरी एवं वीरपाल खरे समेत अन्य कांग्रेसियों को भी घर से बाहर नहीं निकलने दिया।
विज्ञापन