फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Congressmen stood to welcome Priyanka Gandhi did not get out of the car

स्वागत के लिए खड़े रहे कांग्रेसी, कार से नहीं उतरीं प्रियंका गांधी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Congressmen stood to welcome Priyanka Gandhi did not get out of the car
मांट (मथुरा)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का दिल्ली से फिरोजाबाद जाते समय यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोशीला स्वागत फीका रह गया। प्रियंका आईं लेकिन कार से नीचे नहीं उतरीं। काफिला जब थोड़ी दूर जाकर रुका तो कांग्रेसी पीछे दौड़ पड़े। आरोप है कि इसी दौरान काफिले में शामिल एक गाड़ी का टायर महिला कार्यकर्ता के पैर पर चढ़ गया, जिससे वह घायल हो गई। हालांकि वहां मौजूद कांग्रेसियों ने कहा कि भगदड़ में महिला घायल हुई है, कार से नहीं।
विज्ञापन

बुधवार को प्रियंका गांधी दिल्ली से फिरोजाबाद जनसभा को संबोधित करने के लिए जाने के दौरान यमुना एक्सप्रेसवे जाबरा टोल प्लाजा पर स्वागत कार्यक्रम था। जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा और पूर्व विधायक प्रदीप माथुर के नेतृत्व में स्वागत की तैयारी थी। जैसे ही दोपहर प्रियंका आईं तो वह टोल पार करने के बाद वहां पर नहीं रुकीं। थोड़ी दूर जाकर प्रियंका की कार रुकी।
विज्ञापन

काफिला रुका तो कांग्रेसियों की भीड़ उस ओर दौड़ी, जिसमें धक्कामुक्की भी हुई। हालांकि प्रियंका कार से नीचे नहीं उतरीं और जब उनकी ओर कांग्रेसी जाने लगे तो सिक्योरिटी ने उन्हें रोक लिया। कार में ही बैठे-बैठे प्रियंका ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। कांग्रेसियों ने उन्हें ठाकुर बांकेबिहारी की छवि भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महानगर अध्यक्ष एमएम शर्मा, महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रखर चतुर्वेदी, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलम कुलश्रेष्ठ, प्रवक्ता विनोद चतुर्वेदी, पार्षद घ्रुव शर्मा, सेवादल अध्यक्ष सुनील उपाध्याय, दिनेश जैन, अभिलाष सक्सेना, राहुल अरोड़ा, आदर्श शर्मा, ठाकुर प्रियपाल सिंह, रजक ब्लॉक, डीजे चौधरी, यदुवीर सिंह, आसिफ कुरैशी, पुनीत बघेल, राकेश यादव, दिनेश बिंदल, ऋषि शर्मा आदि शामिल रहे।

दर्द से कराहती रही अशरफी देवी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के स्वागत के दौरान कार्यकर्ता अशरफी देवी घायल हो गईं। अशरफी महिलाओं की टीम के साथ थीं। टीम में शामिल महिलाओं का कहना है कि काफिले में शामिल एक कार का पहिया अशरफी के पैर चढ़ गया। महिला दर्द के कारण बुरी तरह चीख पड़ी। भीड़भाड़ व शोरशराबे में उसकी आवाज सुनाई नहीं दी। प्रियंका का काफिला गुजरने के बाद महिला को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि स्वागत के दौरान भीड़ होने के कारण पार्टी कार्यकर्ता के पैर में चोट लगी है। महासचिव की गाड़ी से कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed