फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Congressmen could not leave their homes, were placed under house arrest

घरों से नहीं निकल पाए कांग्रेसी, किया नजरबंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
Congressmen could not leave their homes, were placed under house arrest
मथुरा। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान अग्निपथ योजना का विरोध की कांग्रेस की रणनीति धरी की धरी रह गई। उन्हें पुलिस ने घरों में ही नजरबंद कर दिया। राष्ट्रपति के जाने के बाद ही उन्हें छोड़ा गया। कांग्रेसियों ने सरकार की इस कार्यशैली को हिटलरशाही का नाम दिया है।
विज्ञापन

कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर सोमवार को कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन की योजना बनाई थी। इसके लिए जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट ने ब्लॉक व विधानसभावार तैयारी की थी। गोवर्धन विधानसभा की जिम्मेदारी ठाकुर नरेश पाल सिंह जसावत, मांट तहसील क्षेत्र की सतीश शर्मा, बलदेव तहसील क्षेत्र की दिनेश चंद्र शर्मा एडवोकेट, छाता तहसील क्षेत्र की राजेंद्र प्रसाद शर्मा एडवोकेट दी गई थी।
विज्ञापन

लेकिन सोमवार सुबह करीब ८:३० बजे ही पुलिस ने इन सभी नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया। इसके बाद जिला प्रवक्ता विनोद चतुर्वेदी, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, ठाकुर भगवान सिंह, बृजेश शर्मा एडवोकेट, ललित शर्मा एड, भगवत शरण शर्मा, मनोज शर्मा एड, ठाकुर साहब सिंह, अश्वनी शर्मा एडवोकेट, सह प्रवक्ता आशीष चतुर्वेदी, दीपक पाठक, ठाकुर शिवराज सिंह प्रधान, हरिओम प्रधान, जितेंद्र सिंह सोलंकी, ठाकुर डालचंद सिंह प्रधान, विनय बंसल आदि कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के आवास पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें भी वहां पर बैठा लिया। राष्ट्रपति के जाने के बाद करीब साढ़े 12 बजे सभी को छोड़ दिय गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed