फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Congress workers protest at the Collectorate

Mathura News: कांग्रेसियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Congress workers protest at the Collectorate
जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी। संवाद
मथुरा। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर लगी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा तोड़ने का आराेप लगाते हुए जिला एवं शहर कांग्रेस ने अलग-अलग विरोध प्रदर्शन किया। प्रतिमा को पुन: स्थापित कराने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अहिल्याबाई की पवित्र और ऐतिहासिक मूर्तियां मलबे में दबी पड़ी हैं, यह बर्दाश्त से बाहर है। जिला महासचिव वैद्य मनोज गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार कॉरिडोर और विकास के नाम पर मठ और मंदिरों पर कब्जा कर रही है। इस दौरान कुंवर सिंह निषाद, मनोज शर्मा, मानवेंद्र पांडव, संदीप चौधरी, द्वारिका प्रसाद निषाद, अप्रतिम सक्सेना, पुनीत बघेल, प्रवीण भास्कर, रूप लवानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर शहर कांग्रेस अध्यक्ष यतेंद्र मुकदम के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि मणिकार्णिक जैसे पवित्र एवं ऐतिहासिक स्थल पर अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा तोड़ना भारतीय इतिहास पर सीधा हमला है। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति करती है। वह महापुरुषों और ऐतिहासिक धरोहरों की रक्षा करने में विफल है। इस दौरान सिम्मी बेगम, शिव कुमार गौतम, गिर्राज प्रसाद, दीपक पाठक, राजन पाठक, चकलेश्वर चौधरी, श्याम चौधरी, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed