फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Congress will show strength against Agneepath

कांग्रेस अग्निपथ के विरोध में करेगी शक्ति प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Congress will show strength against Agneepath
मथुरा। कांग्रेस ने अग्निपथ विरोध के लिए संगठन की धुरी तैयार कर ली है। शुक्रवार को पार्टी के कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में २७ जून को होने वाले अग्निपथ विरोध के लिए प्रभारी तैयार किए गए। इन्हें ७५०-७५० कार्यकर्ता एकत्रित करने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में अग्निपथ विरोध प्रदर्शन के लिए दो दिन तक गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का प्लान भी तैयार किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष एडवोकेट चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि विनोद चतुर्वेदी, मनोज कुमार शर्मा को मथुरा ब्लॉक, एडवोकेट ठाकुर नीलेश जादौन, एडवोकेट सुशील सागर फरह ब्लॉक, भगवत शरण शर्मा, ब्रज किशोर गोस्वामी, गुड्डू गोवर्धन ब्लॉक, विजय शर्मा एडवोकेट, चंद्र मोहन जायसवाल चौमुंहा ब्लॉक, एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद शर्मा, शाहिद प्रधान छाता ब्लॉक, सुनील जैन, श्याम बिहारी पालीवाल नंदगांव, विनोद कुमार आर्य, राजू अब्बासी नौहझील ब्लॉक, दिनेश चंद्र शर्मा, भारत भूषण गौतम बल्देव, राहुल अरोड़ा, दीपक आर्य राया ब्लॉक, अश्विनी शर्मा एडवोकेट, अश्विनी शुक्ला मांट ब्लॉक का प्रभारी बनाया गया है। बैठक में मान प्रकाश शर्मा, शमीम अब्बासी, प्रमोद शर्मा, ठाकुर साहब सिंह, विजय चौधरी, विक्रम सिंह, ठाकर नरेश पाल सिंह जसावत, राजन सिंह , राजपाल सिंह, धर्मवीर सोलंकी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed