फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   congress,political,Panchayat Election

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव ने पंचायत चुनाव पर थपथपाई पीठ

Fri, 14 May 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
congress,political,Panchayat       Election
मथुरा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी रोहित चौधरी ने जनपद के कांग्रेस संगठन की पंचायत चुनाव को लेकर पीठ थपथपाई है। कहा है कि पहली दफा पंचायत चुनाव लड़ने के बाद भी वोट प्रतिशत काफी अच्छा रहा है। यह बात शुक्रवार को उन्होंने जिला कांग्रेस के साथ वर्चुअल बैठक में समीक्षा के दौरान कही।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला पंचायत चुनावों से हमें सीख मिली है कि हमें अभी और कार्य करने की जरूरत है। सरकार पूरी तरह से असफल है और आम जनता को इलाज, दवा व ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही। उन्होंने पदाधिकारियों के कहा कि अब विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाओ। जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी का वोट बैंक बढ़ा है।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित, प्रदेश महामंत्री श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू, प्रदेश सचिव योगेश तालान, प्रदेश सचिव मुकेश धनगर, विनेश सनवाल, महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण भास्कर, अब्दुल जब्बार, किसान कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष भूरी सिंह जायस, जिला कांग्रेस कमेटी लीगल सेल के अध्यक्ष अजय शर्मा एडवोकेट, यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष यतेंद्र मुकदम, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, एनएसयूआई के महासचिव अजय कुमार, तपेश गौतम, राज कुमार तिवारी, शैलेन्द्र चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष आदि मौजूद थे। संचालन जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed