फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Congress expelled former municipal president for six years

पूर्व पालिकाध्यक्ष को कांग्रेस ने छह वर्ष के लिए किया निष्कासित

Tue, 20 Jul 2021 07:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Congress expelled former municipal president for six years
मथुरा। वृंदावन में 4-5 जुलाई को कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष प्रशिक्षण सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों में विवाद और फायरिंग की घटना को पार्टी ने गंभीरता से लेते हुए प्रदेश महामंत्री श्याम सुंदर उपाध्याय उर्फ बिट्टू भैया को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

अनुशासन समिति के सदस्य पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला ने सोमवार को निष्कासन का पत्र जारी किया। इसमें कहा गया है कि घटना के संबंध में पार्टी की अनुशासन समिति आपके जवाब से संतुष्ट नहीं है। इसलिए पार्टी चयनित सभी पदों से हटाते हुए छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासन किया जाता है। जानकारी रहे पूर्व पालिकाध्यक्ष रहे श्याम सुंदर उपाध्याय को कुछ दिन पूर्व ही कांग्रेस में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन

उधर, जिलाध्यक्ष एडवोकेट भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि कांग्रेस एक अनुशासित पार्टी है। पार्टी में जिलास्तर पर किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनत बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि ऐसा किसी ने किया तो पार्टी कठोर निर्णय लेगी। गौरतलब है कि कांग्रेस के पहले दिन कार्यक्रम के दौरान महिला नेता के कंधे पर हाथ रखने के कारण विवाद हुआ था, दूसरे दिन मारपीट व फायरिंग की घटना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed