{"_id":"6a8ca16916a0af4629045129","slug":"congress-district-city-president-posts-race-mathura-news-c-369-1-mt11023-151525-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कांग्रेस जिला-महानगर अध्यक्ष पद की दौड़ तेज, दावेदारों में बढ़ी होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कांग्रेस जिला-महानगर अध्यक्ष पद की दौड़ तेज, दावेदारों में बढ़ी होड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कांग्रेस में जिला और महानगर अध्यक्ष पद को लेकर दावेदारों की होड़ तेज हो गई है। संगठन की कमान संभालने के लिए कई दावेदारों ने ताल ठोकी है। अब सभी की निगाहें आलाकमान के फैसले पर टिकी हैं। अब तक महानगर अध्यक्ष पद की दौड़ में 10 और जिलाध्यक्ष पद के लिए 15 दावेदार सामने आ चुके हैं।
स्थानीय होटल में महानगर कांग्रेस की समीक्षा बैठक हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी कुणाल चौधरी तथा राष्ट्रीय सचिव एवं मथुरा की प्रभारी अंजलि निंबालकर ने जिला एवं महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ संगठन की समीक्षा की। मंडल, ब्लॉक, वार्ड एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों से संगठन की जमीनी स्थिति, गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। उन्होंने जिला एवं महानगर कमेटी के पदाधिकारियों से अलग-अलग वन-टू-वन चर्चा कर जिले में कांग्रेस संगठन की नब्ज टटोलने की कोशिश की।
कुणाल चौधरी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता जरूरी है। संगठन सृजन अभियान के माध्यम से पार्टी को प्रत्येक बूथ तक मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याएं उठाने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। अंजलि निंबालकर ने कहा कि मंडल, ब्लॉक, वार्ड और बूथ स्तर के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। प्रत्येक पदाधिकारी क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता से लगातार संपर्क रखे। उन्होंने आपसी समन्वय और निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जनता के बीच लगातार सक्रिय रहना समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर और महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने कुणाल चौधरी एवं अंजलि निंबालकर का समीक्षा बैठक के लिए आभार जताया। बैठक में महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।