{"_id":"5ef4e1588ebc3e42e303e955","slug":"congres-workers-protest-deisel-petrol-mathura-mathura-news-agr447747923","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती घोटाले के विरोध में कांग्रेसियों ने गांधी प्रतिमा के समक्ष दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती घोटाले के विरोध में कांग्रेसियों ने गांधी प्रतिमा के समक्ष दिया धरना
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर गांधी प्रतिमा के नीचे धरना देते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने गुरुवार को विकास मार्केट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन रहकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में होलीगेट पर रिक्शा चलाकर विरोध प्रकट किया।
कांग्रेस पदाधिकारी गुरुवार को शिक्षक भर्ती घोटाले और पशुपालन विभाग में हुए घोटाले को लेकर विकास मार्केट में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन होकर धरना दिया। इसके बाद पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि से परेशान होकर विकास बाजार से होली गेट तक रिक्शा चलाकर विरोध जताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा ने बताया कि बढ़ती बेरोजगारी के बावजूद शिक्षक भर्ती के 69 हजार पद घोटाले की भेंट चढ़ गए हैं ।
कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और एआईसीसी सदस्य महेश पाठक, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय ने बताया कि हाल ही में शिक्षक भर्ती और पशुपालन विभाग में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है। इसमें कई सारे भाजपा नेताओं का नाम सामने आए हैं, मंत्रियों के प्रतिनिधियों के नाम घोटाले में उजागर हुए।
विज्ञापन
इस दौरान कांग्रेस से स्नातक एमएलसी प्रत्याशी राजेश द्विवेदी, दिनेश पाठक, मलिक अरोरा, अब्दुल जब्बार, विनोद शर्मा, कीर्ति कुमार कौशिक, गिरधारी लाल पाठक, नीलम कुलश्रेष्ठ, शालू अग्रवाल, विक्रम वाल्मीकि, शिशुपाल चौधरी, प्रवीण ठाकुर, मनोज गौड़, राहुल अरोरा, रविंद्र मुकद्दम, एडवोकेट भंवर सिंह सिसोदिया, प्रवीण भास्कर, प्रकाश शर्मा, विष्णु राजपूत, दीपक वर्मा, दिनेश बिंदल, विपुल पाठक आदि उपस्थित थे।