फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Conflict escalates over TET requirement, protests held

Mathura News: टेट अनिवार्यता पर बढ़ा टकराव, करेंगे प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Conflict escalates over TET requirement, protests held
मथुरा। वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता लागू किए जाने के मुद्दे पर जनपद में शिक्षक संगठनों और विभाग के बीच टकराव की स्थिति बनती जा रही है। विभिन्न शिक्षक संघों ने इस निर्णय के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेशीय और महिला शिक्षक संघ उत्तर प्रदेशीय समेत जनपद के सभी शिक्षक संगठनों ने एकजुट होकर संघर्ष की रणनीति तैयार की है। प्रांतीय स्तर पर संयुक्त मोर्चा बनाकर इसे निर्णायक लड़ाई का रूप देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सारस्वत ने बताया कि आंदोलन की शुरुआत 22 फरवरी को दोपहर दो बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्विटर अभियान से होगी। इसके बाद 23, 24 और 25 फरवरी को शिक्षक विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी दे रहे शिक्षक भी विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर कक्ष निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि सरकार ने टेट अनिवार्यता समाप्त नहीं की तो 26 फरवरी को सभी संगठन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एकत्रित होकर पैदल मार्च निकालेंगे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। इस दौरान अतुल सारस्वत, लक्ष्मी नारायण, मनोज शर्मा, कृष्ण कुमार, राजीव पचौरी, नीलम गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed