{"_id":"eb49b902532873866ffc9a1f088ee54e","slug":"computerization-in-mathura-municipality-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरिटेज सिटी की पालिका होगी हाईटेक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरिटेज सिटी की पालिका होगी हाईटेक
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 02 Jan 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेरिटेज सिटी बनने जा रही भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली में नगर पालिका को भी हाईटेक करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए पालिका को कंप्यूटरीकरण का कार्य जोरों पर है। अब कोई व्यक्ति घर बैठे भी शिकायत दर्ज करा सकेगा और उसे निराकरण की जानकारी भी आनलाइन ही मिलेगी।
वर्तमान में मथुरा नगर पालिका में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी किए जा रहे हैं। अब यहां शिकायत भी ऑनलाइन दर्ज कराई जा सकेगी। इसमें मोबाइल को भी उपयोगी बनाने की बात कही जा रही है। मोबाइल के जरिए केवल शिकायत ही नहीं शहर की अव्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करना पालिका का उद्देश्य रहेगा।
अब कोई भी व्यक्ति किसी भी क्षेत्र की समस्या का मोबाइल से फोटो खींचकर पालिका की वेबसाइट पर डालेगा तो संबंधित अफसर के कंप्यूटर स्क्रीन पर सारी जानकारी पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, तैयार हो रही व्यवस्था में सभी प्रकार के टैक्स ऑनलाइन या फिर बैंक शाखाओं के माध्यम से ही जमा होंगे। काउंटर पर भुगतान का सिस्टम खत्म हो जाएगा। इस व्यवस्था के लिए आगरा और नोएडा की तीन कंपनियों ने प्रेजेंटेशन दिया है। संभावना है कि इस माह तीन कंपनियों में से किसी एक का चयन करते हुए सिस्टम तैयार करने की जिम्मेदारी दे दी जाएगी।
पहले भी हुआ था प्रयास
नगर पालिका के पिछले बोर्ड में भी यमुना कार्य योजना के तहत कंप्यूटरीकरण किया गया था। इस पर लाखों रुपये खर्च किया गए लेकिन पालिका के रिकार्ड से खेलने वालों ने इसे नाकाम बना दिया। खासकर पालिका की संपत्तियों के रिकार्ड और टैक्स से जुडे़ घालमेल के चलते नगर पालिका में ऑन लाइन सिस्टम सीमित दायरे में ही सिमट कर रह गया।
पालिका में ऑनलाइन सिस्टम के लिए तीन कंपनियों ने इच्छा जताई है। उन्होंने अपने प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन भी दिया है। जल्द ही इस पर विचार करते हुए किसी एक कंपनी को यह दायित्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत सौंप दिया जाएगा।
मनीषा गुप्ता
चेयरमैन, नगर पालिका मथुरा