फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Complaints of leakage became heavy, officials stopped water supply

Mathura News: लीकेज की शिकायत पड़ी भारी, अधिकारियों ने रोक दी जलापूर्ति

Mon, 22 May 2023 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 22 May 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Complaints of leakage became heavy, officials stopped water supply
मथुरा। बिरला मंदिर के आसपास मोहन नगर, लक्ष्मीनगर और पृथ्वी काॅलोनी के बाशिंदों को पानी की नई पाइप लाइन में लीकेज की शिकायत करना भारी पड़ गया है। शिकायत पर समस्या के निस्तारण के बजाए जल निगम अधिकारियों ने पानी की आपूर्ति ही बंद कर दी है। अब पिछले दो माह से गर्मी के दौर में स्थानीय लोगों को बूंद-बंद पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों ने इस स्थिति में नगर आयुक्त, जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री हेल्प लाइन से भी मदद मांगी है, लेकिन परिणाम अभी भी शून्य है।
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन में जलापूर्ति के लिए बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। जल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाई जा रही है, ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप घर-घर तक लोगों को पीने का पानी पहुंचाया जा सके, लेकिन यह योजना मथुरा-वृंदावन नगर निगम में अनियमितता की भेंट चढ़ती जा रही है। गुणवत्ता विहीन पाइप लाइन का बिछाना सरकार के उद्देश्य पर भारी पड़ रहा है। पिछले साल बिरला मंदिर के पीछे मोहन नगर, लक्ष्मीनगर और पृथ्वी कालोनी सहित आसपास जल निगम ने पानी की पाइप लाइन बिछाई। लोगों ने घर पर पानी की लाइन देख कनेक्शन भी लिए, लेकिन जलापूर्ति शुरू होते ही पाइप लाइन में लीकेज आने लगी। मोहन नगर में जगह-जगह लीकेज से जमीन धंसने लगी। एक के बाद एक शिकायत नगर निगम और जल निगम अधिकारियों के समक्ष पहुंचने लगी। एक स्थान पर लीकेज को सही किया जाता तो दूसरे स्थान की शिकायत आ जाती। इससे तंग आए अधिकारियों ने इस क्षेत्र की जलापूर्ति को ही बंद कर दिया। फरवरी से लेकर अब तक जलापूर्ति नहीं की गई है।
विज्ञापन


नई पाइप लाइन में लीकेज की शिकायत करना काॅलोनीवासियों पर भारी पड़ गया। पाइप लाइन में आपूर्ति शुरू होते ही लीक होने लगी थी, इसी की शिकायत अधिकारियों से की तो उन्होंने पानी की आपूर्ति ही रोक दी। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गजेंद्र सिंह


शुरू में दो महीने तक नलों में पानी आया। बहुत अच्छा लगा, लेकिन अब चार माह से पानी नहीं आ रहा है। कोई सुनने को तैयार नहीं है। गर्मी में पानी भरकर लाना पड़ रहा है। बहुत परेशान हैं सभी लोग।
मुमताज


जल निगम द्वारा शहर में बिछाई गई पानी की पाइप लाइन की जांच की जरूरत है। सरकार के उद्देश्य पर पानी फेर रही है। अधिकारियों ने मानकों के अनुरूप पाइप नहीं डाले, उन्हें मजबूती के साथ जोड़ा नहीं गया है। इसी कारण पाइप लाइन बिछने के बाद पानी नहीं मिल पा रहा है।

संजय सिंह


गर्मी का मौसम है। इसके बावजूद पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है, जिन लोगों के घरों मेें निजी नलकूप हैं, उनकी मदद से ही आसपास के लोगों को पीने के लिए पानी उपलब्ध हो रहा है। शिकायतों को भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं।
कान्हा फौजदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed