फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Color and route decided, still the system has not improved

Mathura News: रंग और रूट तय किया, फिर भी सुधरी नहीं व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Color and route decided, still the system has not improved
वृंदावन। बेलगाम ई-रिक्शा से बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए तीन रूट, तीन रंग और क्यूआर कोड लागू हो जाने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं आया है। बुधवार को यातायात व्यवस्था ध्वस्त होने के साथ ही ई रिक्शा चालकों ने यात्रियों से मनमाना किराया वसूल किया।
विज्ञापन



एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मंगलवार को क्यूआर कोड के साथ 514 ई-रिक्शा को रवाना किया और उम्मीद जताई कि इससे यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा, लेकिन बुधवार को सड़कों पर बिना पंजीकरण वाले बाहरी ई-रिक्शा बड़ी संख्या में दौड़ते देखे गए। चुंगी चौराहा, अटल्ला चुंगी, विद्या पीठ चौराहा, हरिनिकुंज चौराहे पर सर्वाधिक ई-रिक्शा थे, जिनके चालक यात्रियों को मनमाने रूट पर ले जाने के साथ ही निर्धारित किराये से अधिक वसूल रहे थे। हरिनिकुंज चौराहे, इस्कॉन मंदिर के सामने और चीर घाट पर ई-रिक्शा के दो और तीन लाइनों में चलने से जाम के हालात बन गए।
विज्ञापन


प्रेम मंदिर के पास रमणरेती रोड पर यातायात पुलिस द्वारा रूट वाले ई-रिक्शा पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन उनका रूट चैक किया गया। दिल्ली के सरोजनी नगर निवासी मानसी कोचर, गाजियाबाद के विवेकानंद नगर के मनप्रीत जग्गी ने बताया कि अटल्ला चुंगी से बांकेबिहारी मंदिर के पास विद्यापीठ चौराहे तक 50 रुपए प्रति सवारी वसूल किए गए। ई-रिक्शा से उतरने पर पता चला कि ज्यादा दूरी नहीं है। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि नए रूट प्लान की योजना शुरू हुई है। पूरी तरह से 20 दिसंबर तक लागू होगी। अभी निर्धारित रूटों पर ई-रिक्शा की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके बाद बगैर रूट के चल रहे ई-रिक्शा पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed