फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   College's broken building turned into polling station

कॉलेज की टूटी बिल्डिंग को बना दिया मतदान केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 08:00 PM IST
विज्ञापन
College's broken building turned into polling station
मथुरा। पुरानी फाइलों के पन्नों को पलट कर चुनावी व्यवस्था में जुटे प्रशासनिक अफसरों ने टूटी बिल्डिंग वाले किशोरी रमण गर्ल्स इंटर कॉलेज को मतदान केंद्र बना दिया। निर्धारित मतदान केंद्र और बूथों की सूची निर्वाचन आयोग को भेजने के बाद अफसरों को पता चला कि यहां तो भवन ही नहीं है। इसकी जानकारी लगते ही शीर्ष अफसरों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन अफसरों ने केंद्र को बदलते हुए गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बूथों की संख्या बढ़ा दी है। इसकी जानकारी भी निर्वाचन आयोग को भेज दी है।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्थानीय अफसरों को चुनावी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश पिछले एक माह से निरंतर दिए जा रहे हैं। मतदान से पहले समय रहते व्यवस्थाओं को परखने के लिए भी कहा जा रहा है। इसके लिए नोडल अधिकारी भी बनाए गए हैं। इसके बावजूद मथुरा विधानसभा में किशोरी रमण गर्ल्स इंटर कॉलेज को बगैर भवन के केंद्र बना दिया।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग को सूची भेजे जाने के बाद अफसरों को जानकारी हुई कि किशोरी रमण गर्ल्स इंटर कॉलेज में भवन को तोड़ दिया गया है। यहां नवीन निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में हरकत में आए निर्वाचन से जुडे़ अफसरों ने आनन-फानन यहां के तीन मतदान बूथों को हटाकर किशोरी रमण गर्ल्स डिग्री कॉलेज में स्थानांतरित किया। इसके लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सहमति भी लेनी पड़ी है। इससे संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं को अब गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मतदान के लिए जाना होगा। प्रभारी निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि केआर गर्ल्स कॉलेज में बिल्डिंग टूट जाने पर केंद्र बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed