{"_id":"697a58896b4cd1a14b008d74","slug":"cold-winds-have-increased-the-problems-mathura-news-c-369-1-mt11016-141802-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सर्द हवाओं ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सर्द हवाओं ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
मथुरा। बारिश के साथ सर्द हवा चलने से सांस के रोगियों की समस्याएं बढ़ रही हैं। ठंड के कारण ब्लड प्रेशर अस्थिर हो रहा है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ गया है। वहीं दमा, अस्थमा और अन्य सांस संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल सहित स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। दो दिन में ओपीडी में 250 से अधिक नए मरीज उपचार के लिए पहुंचे हैं, जिनमें अधिकांश मरीज उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और श्वसन संबंधी बीमारियों से ग्रसित हैं। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल का कहना है कि ठंड के मौसम में रक्त धमनियां सिकुड़ जाती हैं, जिससे बीपी अचानक घट या बढ़ जाता है। इससे हृदय रोगियों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। सांस के मरीजों को ठंडी हवा से बचने, नियमित दवाइयां लेने और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने की सलाह दी है। संवाद