{"_id":"5e6d1e198ebc3ea49d2c2b37","slug":"colaps-between-two-sides-mathura-news-agr43371565","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर चौक बाजार में मारपीट और पथराव से दुकानें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली बात पर चौक बाजार में मारपीट और पथराव से दुकानें बंद
विज्ञापन
चौक बाजार में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शहर के चौक बाजार में शनिवार को दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव होने से अफरा-तफरी मच गई। इसके चलते बाजार में अफरातफरी मच गई और दुकानों के शटर गिरने लगे। दोनों पक्षों से घायल हुए छह लोगों को गोविंदनगर पुलिस ने हिरासत में लिया है। बच्चों की लड़ाई में विवाद का बड़ा रूप ले लिया। दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना गोविंदनगर के मंडी रामदास की गली कानूनगो निवासी दीपक शर्मा का बेटा अनिकेत शर्मा शुक्रवार को चौक बाजार में दूध लेने के लिए गया। अपनी साइकिल खड़ी कर रहा था, तभी सराफ तरुण कुमार पुत्र केशव कुमार निवासी चौक बाजार ने साइकिल दुकान के आगे न लगाने को टोका। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी।
पुलिस के अनुसार अनिकेत की पिटाई कर दी गई। युवक ने अपने घर पर बताया तो शनिवार की सुबह अनिकेत के पिता और परिवार के लोग तरुण से पूछने के लिए पहुंचे। इसके बाद फिर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। विवाद बढ़ा तो दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे और फिर पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन
पथराव से चौक बाजार में अफरा-तफरी मचते ही दुकानों के शटर गिरने लगे। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने दोनों पक्षों के घायल छह लोगों को हिरासत में लेकर प्राथमिक उपचार कराया।
प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि दीपक शर्मा, उसका बेटा अनिकेत, रासबिहारी, वरुण शर्मा और तरुण कुमार और अंकित घायल हुए हैं। दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल छह लोग हिरासत में हैं।