{"_id":"64f3891d73070cba8e0df5b7","slug":"coil-from-woman-at-holi-gate-and-mobile-looted-from-devotee-at-vishram-ghat-mathura-news-c-29-1-mtr1019-129016-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: होली गेट पर महिला से कुंडल और विश्राम घाट पर श्रद्धालु से मोबाइल लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: होली गेट पर महिला से कुंडल और विश्राम घाट पर श्रद्धालु से मोबाइल लूट
Sun, 03 Sep 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। शहर कोतवाली इलाके के होली गेट क्षेत्र में शनिवार सुबह बाइक सवार लुटेरे एक महिला के कानों से कुंडल तोड़कर लूट ले गए। वहीं, विश्राम घाट पर एक श्रद्धालु का मोबाइल लूट ले गए। दोनों सनसनीखेज वारदातों ने पुलिस के सामने चुनौती पेश कर दी है।पुलिस बदमाशों की तलाश को सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
होली वाली गली में रहने वाली वंदना चतुर्वेदी ने बताया कि वह शनिवार सुबह करीब पांच बजे घर से टहलने निकलीथी। गली से ही एक युवक उनके पीछे लग गया। युवक ने कोयला वाली गली के समीप एकांत देख कर दोनों कोनों पर जोरदार झपट्टा मारा और सोने के कुंडल लूटकर ले गया। वंदना चतुर्वेदी के अनुसार तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। इसके कुछ ही घंटे बाद विश्राम घाट पर रामकृष्ण गुप्ता निवासी इंदौर, मध्यप्रदेश से विश्राम घाट पर मोबाइल लूट हो गई।
उन्होंने बताया कि वे अपने साढ़ू और एक व्यक्ति के साथ बंगाली घाट स्थित मालवा वाली धर्मशाला में ठहरा हुए थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे विश्राम घाट पर होने वाली आरती में शामिल होने के लिए जा रहे थे। दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति बातचीत कर रहा था। इसी दौरान एक युवक वहां आया और मोबाइल लूटकर भाग गया। इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय के अनुसार दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही उनको दबोच लिया जाएगा।