फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CNG car caught fire at petrol pump on Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेस वे पर पेट्रोल पंप पर सीएनजी कार में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 08:04 PM IST
विज्ञापन
CNG car caught fire at petrol pump on Yamuna Expressway
मांट। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 100 के भीम फैसिलिटी पर स्थित पेट्रोल पंप पर सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगने से पेट्रोल पंप पर भगदड़ मच गई। कार में सवार चार व्यक्ति मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

जैसे-तैसे पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने गाड़ी में लगी आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही मौके पर टोल प्लाजा पुलिस पहुंच गई। बुधवार को एक कार आगरा से नोएडा की तरफ जा रही थी। तभी यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 100 पर स्थित भीम फैसिलिटी पर कार सीएनजी लेने के लिए रुकी। अचानक से कार में आग लग गई।
विज्ञापन

कार में आग लगती देख पेट्रोल पंप पर भगदड़ मच गई। सभी कर्मचारी एवं गाड़ियां चालक मौके से भाग गए। जैसे-तैसे कार में लगी आग को बुझाया गया। सूचना मिलते ही मौके पर टोल प्लाजा पुलिस पहुंच गई। पेट्रोल पंप के मैनेजर आयुष ने बताया कि आग सीएनजी डालने से पहले ही लग गई थी, क्योंकि गाड़ी काफी गर्म हो रही थी। मौके से कार में सवार चार व्यक्ति भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed