{"_id":"62a0c34b85c7d52d753c6ee0","slug":"cm-yogi-again-assured-to-fulfill-the-promise-ak-srivastava-mathura-news-mtr5189451152","type":"story","status":"publish","title_hn":"वादे को निभाने का फिर भरोसा दे गए मुख्यमंत्री योगी : एके श्रीवास्तव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वादे को निभाने का फिर भरोसा दे गए मुख्यमंत्री योगी : एके श्रीवास्तव
विज्ञापन
मथुरा। राष्ट्रीय डेयरी विज्ञान अकादमी के अध्यक्ष प्रो. एके श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान के कुलपति के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रात्रि विश्राम के दौरान मुलाकात कर चार साल पुरानी घोषणा को याद भी दिलाया। सीएम ने भरोसा दिलाया कि कॉलेज शीघ्र ही चालू होंगे।
बुधवार को नवागत कुलपति ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री के साथ उनकी भेंट हुई। इस दौरान उन्होंने सीएम को विश्वविद्यालय में संचालित परियोजनाओं की जानकारी दी। अवगत कराया कि यह प्रदेश का एक मात्र वेटरनेरी विवि है। यहां चार कॉलेज और संचालित होने हैं, जिनके लिए भवन भी मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री को यह भी याद दिलाया कि इनमें से दो कॉलेज डेयरी साइंस और फिशरीज को शुरू करने की घोषणा २०१८ में उन्होंने इसी परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर की थी, जिस पर अब तक अमल नहीं हुआ है। शासन ने सिर्फ शिक्षकों के पदों की स्वीकृति दी है। गैर शैक्षणिक पदों की स्वीकृति के अभाव में ये कॉलेज शुरू नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें यह घोषणा याद है, जल्द इस पर अमल होगा। कुलपति ने प्रदेश में पैरावेट के प्रशिक्षित युवाओं के रजिस्ट्रेशन का भी आग्रह मुख्यमंत्री से किया। कुलपति ने कहा कि विवि में प्रशासनिक विस्तार के साथ गो-संवर्द्धन पर काम किया जाएगा। विभिन्न शोध परियोजनाओं का लाभ आम किसान और पशुपालक तक पहुंचे। उन्होंने मथुरा वेटरनेरी कॉलेज से ही स्नातक और परास्नातक डिग्री हासिल की है। इससे पहले जम्मू स्थित वेटरनेरी कॉलेज के डीन, राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल के निदेशक रहे हैं।