फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CM has inaugurated many scheme in mathura

15 मिनट में 25 करोड़ की सौगात दे गए सीएम

Thu, 12 Mar 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 12 Mar 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
CM has inaugurated many scheme in mathura
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजकीय संग्रहालय में 21.52 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास और 3.78 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया। इसके अलावा रेडियो टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी और डा. संजय लाठर के साथ 3 बजकर 15 मिनट पर राजकीय संग्रहालय पहुंचे सीएम ने औपचारिकताओं को दरकिनार करते हुए सीधे मंच पर पहुंचकर रेडियो टैक्सी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये टैक्सियां आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने 25.3 करोड़ की लागत से कराए जा रहे विकास कार्यों की पट्टिका का अनावरण कर उनका शुभारंभ किया। संग्रहालय में मुख्यमंत्री हल्के-फुल्के मूड में नजर आए। कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed