{"_id":"81124be680eb7b125e1bfeb473df9575","slug":"cm-has-given-2-crore-for-widows-of-vrindavan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवाओं के सहारे को दो करोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधवाओं के सहारे को दो करोड़
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
Updated Thu, 12 Mar 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वृंदावन आगमन पर आश्रय सदनों में रह रहीं विधवा महिलाओं के लिए खजाना खोल दिया। जिला प्रशासन की 1,10,49,000 रुपये की योजनाओं को मंजूर करते हुए मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रुपये अतिरिक्त देने की घोषण की। महिला आश्रय सदन को एक एंबुलेंस देने के साथ ही प्रदेश में विधवाओं को मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की।
इस्कान मंदिर के सभागार में बुधवार को हुए कार्यक्रम में सीएम विधवा महिलाओं से मिले।
इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वृंदावन के आश्रय सदन में देश के विभिन्न राज्यों से आकर ये माताएं प्रभु भक्ति कर रहीं हैं, इनकी समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी सरकार की है। सीएम ने कहा कि पिछले दिनों 85 वर्षीय मानूघोष के साथ वृंदावन की कई महिलाओं ने उनसे मिलकर आश्रय सदन में व्याप्त समस्याओं की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन से जानकारी मांगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे आश्रय सदनों के जीर्णोद्धार, मीठे पानी के लिए आरओ प्लांट, स्नानगृह, सोलर लाइट, सड़क आदि के निर्माण के लिए 2,10,49,000 रुपये की योजना को मंजूरी दे रहे हैं।
विज्ञापन
इस्कॉन के कार्यों की सराहना करते हुए सीएम ने कहा कि यह संस्था जो काम कर रही है वह बदलते जीवन की जरूरत है। इससे पूर्व भक्ति वेदांत इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने वेद मंत्रों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वृंदावन इस्कॉन मंदिर के प्रेसीडेंट पंचगौड़ादास ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह, संजय लाठर, इस्कान के गणपतिदास, रविलोचन, राहुल यादव उपस्थित रहे।