फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CM akhilesh can inaugurate many scheme in mathura

सीएम भी दे सकते हैं कई सौगात

Tue, 10 Mar 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 10 Mar 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
CM akhilesh can inaugurate many scheme in mathura
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 11 मार्च को गोवर्धन में आगमन के बाद वृंदावन और मथुरा भी जाएंगे। अभी तक केवल गोवर्धन में तैयारियों में जुटे जिला प्रशासन को सोमवार को यह संदेश मिलने के बाद खलबली मच गई है। तीनों स्थानो पर व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारी दौड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन


11 मार्च को गोवर्धन में रुद्रकुंड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना थी। इसके लिए प्रशासनिक अफसर तैयारियों में जुटे थे। सोमवार को अचानक लखनऊ से सूचना मिली कि मुख्यमंत्री रुद्रकुंड के उद्घाटन समारोह के साथ वृंदावन में अक्षयपात्र और इस्कान मंदिर जाएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री की इच्छा मथुरा संग्रहालय देखने की है। संदेश मिलते ही गोवर्धन का जायजा लेने के बाद डीएम राजेश कुमार और एसएसपी मंजिल सैनी ने कमिश्नर के साथ वृंदावन का भी निरीक्षण किया। परिवर्तित कार्यक्रम के तहत अब मुख्यमंत्री रुद्रकुंड के उद्घाटन समारोह में करीब 40 मिनट समय देंगे। इसके बाद वृंदावन में 25 मिनट का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 30 मिनट मथुरा संग्रहालय पर आयोजित कार्यक्रम के लिए तय किया जा रहे हैं। इस तरह पूर्व में करीब सवा घंटा का कार्यक्रम अब करीब डेढ़ घटे का हो गया है। मुख्यमंत्री के लिए गोवर्धन में आयोजन स्थल के निकट ही हेलीपैड बनाया गया है। वृंदावन में अक्षयपात्र में बने हेलीपैड का उपयोग किया जाएगा जबकि मथुरा के लिए पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड का उपयोग होगा।




ये घोषणाएं संभव...
- गोवर्धन तहसील
- गोवर्धन बाईपास
- गोवर्धन राधाकुंड नगर पंचायत सीमा विस्तार
- मथुरा-डीग मार्ग का निर्माण
- यमुना एक्सप्रेस-वे से वृृंदावन मार्ग का चौड़ीकरण
- यमुना एक्सप्रेस-वे से मथुरा मार्ग का चौड़ीकरण

इनका शिलान्यास, उद्घाटन
- सदर तहसील भवन का उद्घाटन
- वृंदावन में मल्टीस्टोरी पार्किंग का शिलान्यास
- जनसुविधा केंद्र जतीपुरा और राधाकुंड
- गोवर्धन में आरओ प्लांट




ब्रज में हरि-हर के मिलन का उत्साह
काशी से बाबा विश्वनाथ के सचल विग्रह के पहली बार ब्रज में पधारने पर ब्रजवासियों में उत्साह है। हर कोई हरि और हर के मिलन की लीला का साक्षी बनना चाहता है। 11 मार्च को सुबह 9 बजे काशी के महंत राजेंद्र प्रसाद तिवारी के सानिध्य में जतीपुरा स्थित गंगाधाम से रुद्रकुंड तक बाबा विश्वनाथ की शोभायात्रा निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव काशी विश्वनाथ के डोले के साथ रुद्रकुंड की परिक्रमा करेंगे। इसके बाद ही कुंड के लोकार्पण की प्रतीक शिलापट्टिका का अनावरण और पूजन करेंगे। स्वागत समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बंसल ने बताया कि बाबा विश्वनाथ, भक्त परिकर और काशीवासियों के साथ 10 मार्च को सुबह 7:20 बजे मथुरा-पटना एक्सप्रेस से मथुरा जंक्शन पहुंचेंगे। जहां द ब्रज फाउंडेशन की टीम उनका स्वागत करेगी। यहां से छोटी शोभायात्रा स्टेट बैंक चौराहे तक जाएगी। 14 डमरू वादक विशाल डमरुओं का प्रदर्शन करेंगे। ये बनारस से विशेष रूप से रुद्रकुंड के लोकार्पण के लिए आ रहे हैं। काशीवासी दिनभर बरसाना, नंदगांव, जैंत, वृंदावन में दर्शन करेंगे और शाम को शीतलछाया स्थित भजन कुटीर पर गिर्राजधरण रासलीला का आनंद लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed