फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Clouds of doubt on Disha's meeting due to CM's arrival

Mathura News: सीएम के आगमन के कारण दिशा की बैठक पर संशय के बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Clouds of doubt on Disha's meeting due to CM's arrival
मथुरा। सीएम योगी आदित्यनाथ के दीनदयाल धाम में 11 अक्तूबर को आगमन के कारण इसी दिन प्रस्तावित दिशा की बैठक पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं। अधिकारी इस बैठक की एक माह से तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, सांसद हेमामालिनी की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा की बैठक प्रस्तावित है। इसमें डीएम, सीडीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहते हैं। मगर, 11 को सीएम के आगमन के चलते सांसद सहित सभी अधिकारी वहां व्यस्त रहेंगे।
विज्ञापन

इधर, सांसद हेमा मालिनी की ओर से अपने दौरे की सूचना जारी की गई है। वह 10 से 12 अक्तूबर तक मथुरा में रहेंगी। आज रात को अपने वृंदावन स्थित निवास पर पहुंचेंगी। 10 और 11 अक्टूबर में वह जनपद के अंतर्गत चल रही विकास परियोजनाओं के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक व विचार विमर्श करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीन दयाल धाम फरह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में 11 अक्तूबर को सहभागिता करेंगी। 12 अक्तूबर व्यक्तिगत कार्यक्रम के लिये आरक्षित है। दिल्ली में 13 अक्टूबर को संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सचिव एवं उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अधिकारियों के संग 15 नवंबर से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मीरा महोत्सव के संबंध में बैठक में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed