फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cleen, yamuna, campain, river, mathura

यमुना से सिल्ट हटाना शुरू, घाट होंगे साफ

Fri, 12 Jun 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
cleen, yamuna, campain, river, mathura
दन्डी घाट पर यमुना पर सिल्ट की सफाई करती जेसीबी। - फोटो : MATHURA
मथुरा। यमुना के घाटों पर जमा सिल्ट को हटाने का काम शुक्रवार को शुरू हो गया। अमर उजाला ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इसका ऊर्जा मंत्री व शहर विधायक श्रीकांत शर्मा ने संज्ञान लिया था और नगर निगम को घाटों की सफाई के निर्देश दिए थे। नगर निगम ने इसके लिए यमुना मिशन संस्था को जिम्मेदारी दी है। पोकलेन मशीन से घाटों के किनारों की सिल्ट की सफाई की जाएगी।
विज्ञापन

करीब एक वर्ष से नाले व अन्य माध्यमों से यमुना में मिलने वाली गंदगी से नदी का स्वरूप विकृत होता जा रहा था। इसे लेकर अमर उजाला ने मुहिम चलाई थी। इसमें नगर निगम, सिंचाई विभाग व प्रदूषण विभाग ने यमुना की दुर्दशा के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया था। इसी दौरान कालिंदी में घाटों किनारे जमी सिल्ट की सफाई के लिए नगर निगम ने यमुना मिशन संस्था को राजी कर लिया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने बृहस्पतिवार को यमुना मिशन के सहयोग से सिल्ट साफ करने की योजना तैयार की और शुक्रवार को दंडी घाट से सफाई का काम शुरू हो गया। पोकलेन मशीन से यमुना मिशन व नगर निगम के कर्मचारियों ने सिल्ट उठाने का काम शुरू कर दिया। इसमें स्वयंसेवी संस्थाएं भी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमामि गंगे के कर्मचारी नहीं करते सिल्ट साफ
घाटों की सफाई के लिए लगाए गए नमामि गंगे के कर्मचारी यमुना की साफ-सफाई नहीं करते थे। इसके चलते यमुना के घाट तो साफ होते थे, परंतु यमुना गंदगी जमी रहती थी।
यमुना मिशन के बोर्डों पर लिखा जाएगा नगर निगम
यमुना के आसपास पेड़-पौधे लगाकर सौंदर्यीकरण करने का दावा करने वाली संस्था यमुना मिशन की शिकायतें मिलने के बाद नगर निगम ने इस पर अंकुश लगा दिया है। निगम ने यमुना मिशन से कहा है कि यमुना किनारे निगम की जमीन पर जहां पौधे लगवा रखे हैं
उनकी एनओसी निगम से प्राप्त करें और भविष्य में भी यदि कहीं पेड़-पौधे निगम की जमीन पर लगाएं तो उसकी भी एनओसी ली जाए। मिशन को इन स्थानों पर लगे अपने बोर्डों पर नगर निगम भी लिखवाना होगा। नगर आयुक्त ने बताया कि वह सभी जमीनों को नगर निगम के रिकार्ड में दर्ज करेंगे।
सिल्ट उठवाने के लिए था बहुत दबाव
यमुना की सिल्ट उठवाने के लिए हमारे ऊपर बहुत दबाव था। काफी प्रयासों के बाद हम सिल्ट नहीं उठवा पा रहे थे। अब यमुना के घाट किनारे जमी सिल्ट साफ हो जाएगी।
- रविन्द्र कुमार मांदड़, नगर आयुक्त
25 घाटों से सिल्ट हटाने का करेंगे प्रयास
हम सिर्फ विश्राम घाट ही नहीं, बल्कि पूरे 25 घाटों के पास जमी सिल्ट हटाएंगे। नगर निगम का इसमें सहयोग मिल रहा है। हम उनका आभार व्यक्त करते हैं।
- अरुण शर्मा, यमुना मिशन के प्रमुख कार्यकर्ता
घाटों पर पुन: हो सकेगी पूजा-अर्चना
सिल्ट के रहते हुए भक्तजन किसी भी घाट पर पूजा नहीं कर पा रहे थे। यदि सिल्ट साफ हो जाती है तो लोग फिर से पूजा अर्चना कर सकेंगे।
- राजेश पाठक यमुना भक्त
यह एक स्वागत योग्य कार्य
यह स्वागत योग्य कार्य है। इसके लिए अमर उजाला ने बहुत प्रयास किया था। इससे यमुना का स्वरूप और सुंदर दिखेगा। हमें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे निभाएंगे।

- विजय चतुर्वेदी, अध्यक्ष, विश्व धर्म रक्षक दल
सभी घाट होने चाहिए सिल्ट मुक्त
यमुना के सभी घाट सिल्ट मुक्त होने चाहिए। जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत न हों। जब सिल्ट उठ जाएगी तो यमुना का जल आचमन योग्य होगा।
- विपिन स्वामी, संस्थापक, विश्व सनातन धर्म रक्षक दल
यमुना शुद्धि के लिए हों सभी प्रयास
यमुना की शुद्धि के लिए सिर्फ एक नहीं, अन्य प्रयास भी होने चाहिए। इससे यमुना लगातार शुद्ध बनी रहे। अमर उजाला द्वारा चलाई गई इस मुहिम में हम सहयोग को तैयार हैं।
- मुकेश बालकृष्ण चतुर्वेदी, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed