फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cleared electoral picture, now 55 candidates in the fray

साफ हुई चुनावी तस्वीर, अब मैदान में ५५ उम्मीदवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cleared electoral picture, now 55 candidates in the fray
मथुरा। प्रथम चरण में होने जा रहे मतदान के लिए जनपद में बृहस्पतिवार को चुनावी तस्वीर साफ हो गई। संजय लाठर की पत्नी सहित तीन उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। इसके साथ ही जनपद में अब ५५ उम्मीदवार चुनाव लडे़ंगे। इन्हें चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रथम चरण की नामांकन प्रक्रिया बृहस्पतिवार को नाम वापसी के साथ ही पूरी हो गई। जनपद की पांच विधानसभाओं के लिए तीन उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। इसमें मांट विधानसभा से रालोद उम्मीदवार बबीता देवी, बलदेव से वंदना देवी और छाता से धर्मवती ने अपना नामांकन वापस लिया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही नामांकन की जांच के दौरान ५८ उम्मीदवार से अब संख्या घटकर ५५ रह गई है। इसमें सबसे अधिक मथुरा विधानसभा में १५ उम्मीदवार हैं, जबकि सबसे कम बलदेव विधानसभा में महज छह उम्मीदवार रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छाता विधानसभा- 12 उम्मीदवार
मथुरा विधानसभा- 15 उम्मीदवार
बलदेव विधानसभा- ०6 उम्मीदवार
मांट विधानसभा- ०9 उम्मीदवार
गोवर्धन विधानसभा 13 उम्मीदवार
छाता विधानसभा...
चौधरी लक्ष्मीनारायण भाजपा
तेजपाल सिंह रालोद
पूनम देवी कांग्रेस
सोनपाल बसपा
कुलभानु कुमार भाकपा
प्रहलाद चौधरी आप
सुबराती खान आजाद समाज पार्टी
अतुल निर्दलीय
करन सिंह निर्दलीय
तेजसिंह निर्दलीय
राजीव शर्मा निर्दलीय
लक्ष्मीनारायण निर्दलीय
मथुरा विधानसभा क्षेत्र ...
देवेंद्र अग्रवाल सपा
प्रदीप माथुर कांग्रेस
एसके शर्मा बसपा
श्रीकांत शर्मा भाजपा
कृष्ण कुमार शर्मा आप
जगदीश प्रसाद कौशिक राष्ट्रीय समता विकास पार्टी
राम नरेश उपाध्याय अनारक्षित समाज पार्टी
लाडो देवी राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी
विभोर शर्मा राइट टू रिकॉल पार्टी
सत्येंद्र सिंह शिवसेना
सुरेश चंद्र बघेल राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
अनीता देवी निर्दलीय
यतेंद्र सिंह निर्दलीय
रवि वर्मा निर्दलीय
श्यामसुंदर निर्दलीय
बलदेव विधानसभा ...
अशोक कुमार -बसपा
पूरन प्रकाश -भाजपा
बबीता देवी -रालोद
विनेश कुमार सनवाल -कांग्रेस
जीवन लाल -आप
भूपेंद्र कुमार धनगर -राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
मांट विधानसभा ...
राजेश चौधरी- भाजपा
संजय लाठर- सपा
श्यामसुंदर शर्मा- बसपा
सुमन चौधरी -कांग्रेस
रामबाबू सिंह -आप
सुभाष चौधरी -लोग पार्टी
राजकुमार - शिवसेना
देवेंद्र सिंह -निर्दलीय
जुगलकिशोर पांडेय -परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया
गोवर्धन विधानसभा ...
प्रीतम सिंह - राष्ट्रीय लोकदल
मेघश्याम सिंह - भारतीय जनता पार्टी
राजकुमार रावत - बहुजन समाज पार्टी
दीपक चौधरी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
भूरी -राष्ट्रीय शोषित समाज पाटी पार्टी
शर्मा विपुल - निर्दलीय
मेघश्याम - निर्दलीय
प्रदीप कुमार - निर्दलीय
अशोक - राष्ट्रीय समता विकास
अन्नत कौशिक - आम आदमी पार्टी
संजय सिंह - निर्दलीय
पीतम - निर्दलीय
प्रेमसिंह - निर्दलीय
मांट में गठबंधन के उम्मीदवार बने लाठर
मथुरा। मांट विधानसभा क्षेत्र में अब सपा रालोद गठबंधन के एक मात्र उम्मीदवार संजय लाठर चुनाव मैदान में रह गए हैं। उनकी पत्नी बबीता ने रालोद उम्मीदवार के रूप में अपना नाम वापस ले लिया। इससे पहले नामांकन पत्रों की जांच में योगेश नौहवार का नामांकन पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी के सी पत्र के बाद निरस्त हो चुका था। मालूम हो कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान ही मांट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को लेकर विवाद छिड़ गया था। पहले रालोद से योगेश नौहवार थे। गठबंधन के तहत ही सपा की तरफ से संजय लाठर ने भी नामांकन कर दिया था। तब रालोद ने सी फार्म जारी करके बबीता को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। शुरू में योगेश भी चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोंक रहे थे लेकिन जब नामांकन निरस्त हुआ तो शांत हो गए थे। अब बबीता के नाम वापसी से गठबंधन प्रत्याशी संजय लाठर ही रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed