फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   City not fully cleared even on the second day

Mathura News: दूसरे दिन भी पूरी तरह साफ नहीं हुआ शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
City not fully cleared even on the second day
मथुरा। पांच दिन की हड़ताल के बाद शहर को साफ-सुथरा बनाने में नगर निगम और सफाई एजेंसी के कर्मचारियों को पसीना बहाना पड़ रहा है। शुक्रवार देर शाम तक कचरा उठाने का काम जारी रहा, लेकिन शहर के कई हिस्सों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी। दो दिन में करीब एक हजार टन कचरा उठा है। आज प्रमुख मार्गों और मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलेगा। ताकि रविवार से शुरू हो रहे नवरात्र पर साफ-सफाई दिखे।
विज्ञापन


540 सफाईकर्मियों की भर्ती की मांग को लेकर सफाई मजदूर एकता संघ के आह्वान पर नगर निगम के सफाई कर्मियों ने पांच दिन तक हड़ताल की थी। वार्ता के बाद बुधवार दोपहर को हड़ताल समाप्त हुई। इसके बाद बृहस्पतिवार से सभी सफाई कर्मी काम पर लौटे। पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों से लगभग आठ टन कचरा उठाया गया, लेकिन सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी। शुक्रवार को भी करीब दो टन कूड़ा-कचरा एकत्रित किया गया, लेकिन कई स्थानों पर जमा कचरे के कारण व्यवस्था सामान्य होने में समय लग रहा है। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कर्मचारियों को शनिवार तक विशेष अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed