{"_id":"5fd399928ebc3e3ead4e33ae","slug":"chori-mathura-news-agr471528665","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पायल व 41 चांदी के सिक्के बरामद कर दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पायल व 41 चांदी के सिक्के बरामद कर दो आरोपी पकड़े
मथुरा। गोवर्धन में सराफ की दुकान में हुई चोरी के खुलासे में पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : MATHURA
Link Copied
गोवर्धन (मथुरा)। कस्बा के बरसाना रोड स्थित सराफ की दुकान में हुई चोरी की घटना का गोवर्धन पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी राजेंद्र निवासी गांव ऊपल्लावास गोवर्धन व एक किशोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.600 किलोग्राम चांदी की पायल, पुरानी चांदी के 41 सिक्के बरामद किए हैं।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि 7 दिसंबर को कस्बा गोवर्धन के बरसाना रोड स्थित गिरधारी लाल पवन कुमार की सराफ की दुकान का गेट काटकर चांदी के पायल व कुछ सिक्के चोरी हुए थे। पवन कुमार की तहरीर पर गोवर्धन थाने में चोरी का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने घटना के खुलासे में सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार सहित कांस्टेबल दिलीप पौनियां, दिनेश भाटी को लगाया। शुक्रवार को पुलिस ने चोरी के आरोपी राजेंद्र व एक किशोर को बस स्टैंड के निकट से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.600 किग्रा चांदी की पायल व चांदी के 41 सिक्के बरामद कर चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।