फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chitrakoot Jail Gangwar: Strict in Mathura Jail, Searching in front of PAC Camera

चित्रकूट जेल गैंगवार: मथुरा जेल में सख्ती,पीएसी कैमरे के सामने ले रही तलाशी

Sat, 15 May 2021 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot Jail Gangwar: Strict in Mathura Jail, Searching in front of PAC Camera
मथुरा। चित्रकूट जेल में हुई गैंगवार के बाद मथुरा जेल में सख्ती बढ़ा दी गई है। संवेदनशील बंदियों की तलाशी पीएसी सीसीटीवी कैमरे के सामने कर रही है। इनकी हर घंटे हाजिरी भी हो रही है। जेल अधिकारियों ने बंदियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीम तैयार की है।
विज्ञापन

चित्रकूट जेल में गैंगवार की धमक मथुरा जेल तक पहुंच गई है। वर्ष 2015 में मथुरा जेल में हुई गैंगवार की वारदात को ध्यान में रखते हुए बंदियों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। जेल में वर्तमान में लगगभ 1750 बंदी हैं। जेल अधिकारियों ने अति संवेदनशील और संवेदनशील बंदियों को अलग बैरक में रखा गया है। डीआईजी जेल शैलेंद्र मैत्रेय ने बताया कि चित्रकूट की घटना के बाद जेल में सख्ती बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

फोन की भी हो रही है रिकॉर्डिंग
जेल में अति संवेदनशील बंदियों की ओर से जो भी फोन किए जाते हैं उन्हें भी रिकॉर्ड किया जा रहा है। अधिकारी इन रिकॉर्डिंग पर नजर बनाए हुए इसे लगातार सुना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2015 में हुई थी गैंगवार
साल 2015 में जिला जेल में कुख्यात ब्रजेश मावी की हत्या के आरोप में जेल में बंद राजेश टोंटा और ब्रजेश मावी के साथियों में गैंगवार हुई थी। इस दौरान एक बंदी की जेल में ही मौत हो गई थी। बाद में जिला जेल से इलाज के लिए ले जाते समय राजेश टोंटा की भी हत्या कर दी गई। जेल अधीक्षक शैलेंद्र मैत्रेय को मथुरा भेजा गया था।

शैलेंद्र का तबादला
जिला जेल का कार्यभार देख रहे आगरा रेंज के डीआईजी शैलेंद्र मैत्रेय का स्थानातंरण डीआईजी हेड क्वार्टर में कर दिया गया है। उनके स्थान पर डीआईजी हेड क्वार्टर को प्रयागराज-अयोध्या परिक्षेत्र (चित्रकूट) का कार्यभार सौंपा गया। मैत्रेय रविवार को कार्यभार छोड़ देंगे।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed