फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Children's health is deteriorating due to changing weather patterns.

Mathura News: मौसम के बदलते मिजाज से बिगड़ रही बच्चों की सेहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Children's health is deteriorating due to changing weather patterns.
मथुरा। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण खांसी, बुखार और जुकाम की शिकायत बढ़ रही हैं। बीमार बच्चों को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान बच्चों में सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता पूरी तरह विकसित नहीं होने के कारण वे संक्रमण की चपेट में जल्दी आ सकते हैं। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों के खानपान, साफ-सफाई और पर्याप्त आराम पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. एसपी शर्मा की सलाह है कि बच्चों को मौसम के अनुरूप कपड़े पहनाएं और ठंडी हवा से बचाकर रखें। उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी और पौष्टिक आहार दें। घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें तथा बच्चों को बीमार लोगों के संपर्क में आने से बचाएं। बच्चों को बिना चिकित्सीय सलाह के एंटीबायोटिक या अन्य दवाएं न दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed