{"_id":"6a8717a0df393ddb2303eb63","slug":"children-s-dispute-turns-violent-five-injured-in-clash-2026-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप: जमकर चले लाठी-डंडे, खून से लथपथ हो गए लोग; पांच अस्पताल में कराए गए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप: जमकर चले लाठी-डंडे, खून से लथपथ हो गए लोग; पांच अस्पताल में कराए गए भर्ती
Thu, 20 Aug 2026 08:35 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 20 Aug 2026 08:35 PM IST
सार
मथुरा के कोसीकलां में बच्चों के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों में हुई तकरार में जमकर लाठी-डंडे चले। इस हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां के गांव बिशंभरा में बच्चों के बीच खेल-खेल में हुई कहासुनी ने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। आरोप है कि उपचार के दौरान भी आरोपियों ने मारपीट की।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे कुछ बच्चे गांव में खेल रहे थे। इसी दौरान तुलसीराम के बच्चों की पड़ोस में रहने वाले के बच्चों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बच्चों ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी परिजन को दी। इस पर दोनों पक्ष आक्रोशित हो गए और लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे के सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को अलग कराकर मामला शांत कराया। झगड़े में तुलसीराम, नारायण, नैतिक, नीरज और पुष्पा घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। आरोप है कि घायलों का उपचार चल रहा था, तभी दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और पीड़ितों से फिर से मारपीट कर दी। अस्पताल में हुए विवाद से मरीजों और तीमारदारों में अफरातफरी मच गई। यहां मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभाला।