फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Children are falling prey to pneumonia, colds, and coughs.

Mathura News: निमोनिया, सर्दी-खांसी की चपेट में आ रहे हैं बच्चे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Children are falling prey to pneumonia, colds, and coughs.
मथुरा। मौसम के बदलते मिजाज का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है। सर्दी, खांसी और निमोनिया के मामलों में इजाफा हुआ है। बुधवार को जिला और महिला अस्पताल में 50 से अधिक अभिभावक अपने बच्चों का उपचार कराने पहुंचे।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में सर्दी-खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ से पीड़ित बच्चों की संख्या में वृद्धि हुई है। कई बच्चों में निमोनिया के लक्षण भी पाए जा रहे हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। छोटे बच्चे बदलते मौसम के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। इसलिए संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। बाल रोग विभाग की ओपीडी में रोजाना सामान्य दिनों की तुलना में अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन कुमार ने बताया कि बच्चों को सुबह-शाम की ठंडी हवा से बचाएं। गर्म कपड़े पहनाएं और ठंडी चीजों से परहेज कराएं। पौष्टिक भोजन दें ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहे। यदि बच्चे को लगातार बुखार, तेज खांसी, सीने में जकड़न या सांस लेने में परेशानी हो तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed