फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chief Secretary and DG reached Mathura discussed on corridor of Banke Bihari temple in meeting with officers

UP News: मथुरा पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी, अफसरों संग बांके बिहारी मंदिर के कॉरिडोर पर किया मंथन

Wed, 10 Jul 2024 03:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 10 Jul 2024 03:26 PM IST
सार

मथुरा पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी ने अफसरों संग बैठक की। बैठक में बांके बिहारी मंदिर में व्यवस्थाओं पर चर्चा की। साथ ही कॉरिडोर पर भी मंथन किया। 

विज्ञापन
Chief Secretary and DG reached Mathura discussed on corridor of Banke Bihari temple in meeting with officers
मथुरा पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी, बांके बिहारी मंदिर के कॉरिडोर पर किया मंथन - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में बुधवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, डीजीपी प्रशांत कुमार पहुंचे। वह सबसे पहले श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। उन्होंने ठाकुर जी के दर्शन करके मंदिर का भ्रमण किया। मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

विज्ञापन


एसएसपी और डीएम ने उनको मंदिर की व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर मंडलायुक्त रितु महेश्वरी, एसएसपी शैलेस पांडेय सहित अधिकारी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने धार्मिक पर्यटन के बिंदुओं पर विकास को लेकर स्थानीय अधिकारियों संग बैठक की।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य सचिव कहा कि प्रतिदिन पांच से 10 लाख श्रद्धालु ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में दर्शनार्थ आते हैं। इन श्रद्धालुओं को दर्शन में असुविधा न हो ऐसी शासन की मंशा है। साथ में यह भी ध्यान रखा जाएगा कि स्थानीय लोगों को भी इससे परेशानी न हो। जल्द ही इन सुविधाओं को लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। इसमें श्रद्धालुओं के संग ही स्थानीय लोगों को बेहतरी लग सके।इससे पहले मुख्य सचिव और डीजीपी ने करीब पौन घंटे तक मंदिर का बाहरी और अंदरूनी व्यवस्थाओं को परखा। इसके बाद दोनों अफसरों ने ठाकुर जी का देहरी पूजन भी किया। फिलहाल दोनों अफसर जोन और जनपद के अफसरों के संग कॉरिडोर पर मंथन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed