फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cheque distribute to farmers for relief

बर्बादी के जख्म पर मुआवजे का मरहम

Fri, 10 Apr 2015 12:01 AM IST
cheque distribute to farmers for relief
cheque distribute to farmers for relief Updated Fri, 10 Apr 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
cheque distribute to farmers for relief
जिले के प्रशासनिक  अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने गुरुवार को गांवों में कैंप लगाकर बरसात और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल की मुआवजा राशि के चेक किसानों को वितरित किए। इस दौरान पांच बड़े खातेदारों के साथ ही 113 छोटे खातेदारों को 18 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से 11,04,236 रुपये के चेक वितरित किए गए।
विज्ञापन


सुबह दस बजे सांसद हेमामालिनी, डीएम राजेश कुमार, एसएसपी मंजिल सैनी, सपा जिलाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा, सपा गोर्वधन विधानसभा अध्यक्ष मुकेश सिंह सिकरवार आदि के साथ गांव देवी आटस पहुंचीं। यहां मनसा देवी मंदिर प्रांगण में लगाए गए कैंप में पीड़ित किसानों को चेक बांटे। चेक पाकर किसान केशवदेव, अजयचंद्र, सुखदेव, महिपाल, भुवनलाल, दीपचंद्र आदि के चेहरे पर कुछ खुशी नजर आ रही थी।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि मथुरा जिला प्रशासन के सराहनीय कार्य के कारण किसानों को सही समय पर सहायता राशि मिल सकी है। उन्होंने कहा कि किसानों के ऋण माफ कराने के लिए केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली से मिलेंगी। डीएम राजेश कुमार ने कहा कि यह पहली बार हुआ है जब शीघ्र सहायता राशि दी जा रही है। इस अवसर पर एसडीएम राजेश कुमार, जनार्दन शर्मा, संजय गोविल, नट्टू पंडित, मितुन पाठक, विजय आर्य, राजेश सिंह, प्रदीप गोस्वामी, वीरेंद्र सिंह, पवन पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रशासनिक अमला ग्राम सकराया, बाबूगढ़, हनुमान गढ़ी, बिहारी का नगला पहुंचा। जहां मथुरा-वृंदावन विधानसभा के विधायक प्रदीप माथुर, डीएम राजेश कुमार और एसएसपी मंजिल सैनी के साथ ग्रामीणों को आपदा राहत कोष से राहत चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव सोहन सिंह सिसौदिया, आबिद हुसैन, बिहारीकांत तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed