{"_id":"63f3a4eff855abc26400f00c","slug":"checking-was-done-at-dholpur-station-on-information-about-bomb-in-garib-rath-express-train-going-to-chennai-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब रथ एक्सप्रेस में बम होने की सूचनाः ट्रेन को तत्काल रोका गया, आगरा-मुरैना से बुलाई गई डॉग स्क्वायड की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब रथ एक्सप्रेस में बम होने की सूचनाः ट्रेन को तत्काल रोका गया, आगरा-मुरैना से बुलाई गई डॉग स्क्वायड की टीम
Mon, 20 Feb 2023 10:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा/धौलपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा/धौलपुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 20 Feb 2023 10:24 PM IST
सार
विज्ञापन
गरीब रथ ट्रेन में बम होने की सूचना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर जिले में गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की सूचना पर अफरातफरी मच गई। ट्रेन को तत्काल रोका गया। सुरक्षाकर्मी ट्रेन की चेकिंग कर रहे हैं। इसके लिए आगरा और मुरैना से डॉग स्क्वायड की टीम भी बुलाई गई है।
विज्ञापन
गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन चेन्नई के लिए के लिए जा रही थी। अभी वह धौलपुर स्टेशन के पास थी कि रेलवे प्रशासन को ट्रेन में बम होने की सूचना मिली। इस पर ट्रेन को आनन-फानन में धौलपुर स्टेशन पर रोका गया। चेकिंग के लिए आगरा और मुरैना से डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई।
विज्ञापन
ट्रेन की सघन चेकिंग की गई। लेकिन, ट्रेन पर कोई बम नहीं मिला। बम होने की सूचना महज अफवाह निकली। करीब तीन घंटे बाद ट्रेन को चेन्नई के लिए रवाना किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अफवाह फैलाने वाले की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन