{"_id":"ac6b37e6c83ad6a985c7041e993c5d19","slug":"checking-in-schools-in-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष में होगा बेसिक शिक्षा विभाग का इम्तहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष में होगा बेसिक शिक्षा विभाग का इम्तहान
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 31 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नववर्ष में बेसिक शिक्षा विभाग के हालात और व्यवस्थाओं की परीक्षा होने जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव आशीष कुमार गोयल आगामी माह में चार से छह जनवरी के बीच जिले में बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ी परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे।
इनमें बीएसए और लेखाधिकारी कार्यालय, डायट संस्थान, विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों का शिविर, विकास खंड संसाधन केंद्र, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और परिषदीय विद्यालय शामिल हैं।
कस्तूरबा विद्यालयों में छात्राओं के नामांकन की स्थिति, स्वीकृत पद और कार्यरत स्टाफ की संख्या, हॉस्टल में फर्नीचर, साफ-सफाई की व्यवस्था, स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार की व्यवस्था आदि देखी जाएगी।
विज्ञापन
वहीं अन्य विद्यालयों में छात्र-छात्राओं से उन्हीं की पुस्तक से पढ़ाए जा चुके हिंदी के पाठ का वाचन होगा। अंकगणित के दो प्रश्न हल करने के लिए दिए जाएंगे। सचिव के कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही विभाग में खलबली मच गई है।