फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cheating worth lakhs in the name of getting a plot in Vrindavan

Mathura News: वृंदावन में प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Cheating worth lakhs in the name of getting a plot in Vrindavan
वृंदावन (मथुरा)। ग्रेटर नोएडा के एक व्यक्ति से देवरहा बाबा घाट के पास प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का एक और मामला सामने आया है। पीड़ित ने दिल्ली के तीन नामजद समेत चार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर के गांव नगला गणसी निवासी सतेंद्र सिंह ने नई दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी इमरान खान, उनकी पत्नी शहरुनी, पिता शमी आलम एवं अज्ञात के विरुद्ध वृंदावन कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें सतेंद्र सिंह ने बताया कि नई दिल्ली निवासी आईएस बिल्डटैक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर इमरान खान, उसकी पत्नी शहरुनी खान ने देवरहा घाट के पास जमीन बताई और उसकी रजिस्ट्री भी दिखाई।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों ने कहा कि कंपनी के सीईओ शमी आलम से मिलकर प्लॉट की बुकिंग कर लेें। इस पर पीड़ित ने 12 अप्रैल 2023 को 2100 रुपये देकर बुकिंग करा ली। इसके बाद 9 लाख 60 हजार रुपये नकद आरोपियों को दे दिए। बात में पता चला कि जिस जमीन पीड़ित ने बुकिंग कराई वह फर्जी थी। उसके मुकदमे में इमरान और शहरुनी जेल चले गए। जेल से छूटने के बाद पीड़ित सतेंद्र ने उनसे दी हुई रकम वापस मांगी तो उन्होंने रकम लौटाने से इन्कार कर दिया और जान से मारने की धमकी दे दी। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed