{"_id":"5dd2b20c8ebc3e54e22799e2","slug":"cheating-case-mathura-news-agr415849997","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन का ऑनलाइन टैक्स जमा करने के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन का ऑनलाइन टैक्स जमा करने के नाम पर ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। ठगों ने वाहन का ऑनलाइन टैक्स जमा करने के नाम पर चालक से रुपये ठग लिए। इसका खुलासा उस समय हुआ जब चालक की कार को हरियाणा के पलवल में आरटीओ ने पकड़ लिया। साथ ही उसकी दिखाई टैक्स की रसीद को फर्जी घोषित कर 20 हजार रुपये का चालान कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित चालक ने कोटवन चौकी में मामले की तहरीर दे दी थी।
दयाल बिल्डिंग, पालम (दिल्ली) निवासी राजकुमार अपनी कार को लेकर नंदगांव से घर लौट रहा था। हरियाणा में प्रवेश से पहले उसने अपनी व्यावसायिक कार का ऑनलाइन टैक्स भरवाया। टैक्स भरने की कार्रवाई करने वाले ने इसकी पावती (रसीद) भी दी, लेकिन पलवल में चेकिंग के दौरान आरटीओ ने उसे फर्जी करार देते हुए 20 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया।
घटना से परेशान राजकुमार पलवल से लौटकर कोटवन पुलिस चौकी पहुंचा। साथ ही उसने तहरीर दी है। वहीं, चौकी प्रभारी बालेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
फर्जी ऑनलाइन टैक्स के नाम पर वसूली करने वालों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इससे सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है। -मनोज कुमार, एआरटीओ, मथुरा