फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Charas and Opium from Jharkhand Seized 3 Arrested

Mathura News: झारखंड से मथुरा लाई चरस-अफीम की खेप पकड़ी, 3 गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Charas and Opium from Jharkhand Seized 3 Arrested
ए० एन ०टी० एफ० ने पकड़े तस्कर
रिफाइनरी। थाना रिफाइनरी पुलिस और एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट आगरा जोन की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। टीम ने झारखंड से मथुरा-वृंदावन में सप्लाई के लिए लाई जा रही चरस और अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 11 बजे सूचना पर आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर आंबेडकर पार्क के सामने चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार (JH 01 GE 1542) को रोका गया। तलाशी में कार चालक और सहचालक की सीट के बीच बने गुप्त केबिन से 1.946 किलोग्राम चरस (चार पैकेट) और 795 ग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सकलदेव निवासी चतरा, झारखंड, चंदन कुमार निवासी गया, बिहार और अमित कुमार निवासी हजारीबाग, झारखंड के रूप में हुई है। आरोपियों से 6,710 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, आधार और पैन कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना रिफाइनरी में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed