फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chappal Maar Holi is played in this village of Brij

अनोखी परंपरा: बृज के इस गांव में खेली जाती है जूता-चप्पल मार होली, इतना पुराना है यह रिवाज

Fri, 18 Mar 2022 10:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यरो, मथुरा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 18 Mar 2022 10:27 PM IST
सार

मथुरा में गोवर्धन तहसील के गांव बछगांव में सैकड़ों वर्षो से जूता-चप्पल मारकर होली मनाने की परंपरा है। इस होली में कोई भी किसी को जूता-चप्पल मारकर होली की शुभकामनाएं देते है। जूते मार होली अंग्रेजों द्वारा किए गए जुल्म का विरोध करने के लिए खेली जाती है।

विज्ञापन
Chappal Maar Holi is played in this village of Brij
बछगांव में चप्पल मार होली खेलते युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बृज में कहीं आपने रंगों की होली, लठ्ठमार होली, कपड़ा फाड़ होली, कीचड़ फेंक होली खेलते हुए सुना होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि यहां एक जगह ऐसी भी हैं। जहां एक दूसरे को गुलाल लगाकर जूता-चप्पल मार होली भी खेली जाती है। सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन ब्रज की इस अनोखी होली का एक अपना ही अगल अंदाज है। यहां खुटैलपट्टी के गांव बछगांव के लोग अपने से कम उम्र के लोगों को गुलाल लगाकर एक दूसरे के सिर पर जूता-चप्पल मार कर होली की शुभकामनाएं देते हैं। ये परंपरा दशकों से चली आ रही है।

विज्ञापन


गोवर्धन तहसील के गांव बछगांव में विगत सैकड़ों वर्षो से जूता-चप्पल मारकर होली मनाने की परंपरा है। इस होली में एक खास बात ये भी कि कोई भी किसी को जूता-चप्पल मारकर होली की शुभकामनाऐं देते है। इसके बाद बुजुर्ग होली, बृजगीत, रसिया गीत समेत अन्य प्रकार की गीतों के सहारे भजन कीर्तन करते हैं। इस प्रकार बृज में बछगांव में होली की अद्भुत परंपरा है।
विज्ञापन


आज हम आपको अनोखी होली के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसी होली आपने देश तो क्या पूरी दुनिया में नहीं देखी होगी। यह होली गोवर्धन के गांव बछगांव में खेली जाती है। जिसमें जूता-चप्पल मार होली खेली जाती है। यहां की होली शांतिपूर्ण तरीके से मनाई जाती है। जिसमें गांव भर के लोग जुटते हैं। हमउम्र लोग एक दूसरे गुलाल लगाकर जूते चप्पल मारकर स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ सौ वर्ष पुरानी है ये परपंरा
गांव के प्रशांत सिंह के अनुसार यह परपंरा 100-150 वर्ष पुराना है। जूते मार होली अंग्रेजों द्वारा किए गए जुल्म का विरोध करने के लिए खेली जाती है। होली के दिन सुबह से शाम तक सभी लोग इसी प्रकार होली खेलते है। इसके बाद बुजुर्गो द्वारा फाल्गुन के रसिया गान पर थिरकते नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed