फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Changing Weather Increases Risk of Illnesses Among Children

Mathura News: बदलते मौसम से बच्चों में बढ़ा बीमारियों का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Changing Weather Increases Risk of Illnesses Among Children
मथुरा। मौसम में उतार-चढ़ाव का असर बच्चों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम ठंडी हवाओं के साथ हो रही बारिश ने संक्रमण का खतरा बढ़ा दिया है। जिला और महिला अस्पताल में सर्दी, खांसी, बुखार और एलर्जी से पीड़ित बच्चों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन कुमार का कहना है कि बदलते मौसम में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इससे वह वायरल संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। छोटे बच्चों और स्कूल जाने वाले बच्चों में गले का संक्रमण, जुकाम और बुखार के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। लापरवाही बच्चों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन सकती है। मौसम के अनुसार कपड़े न पहनाना, ठंडी चीजों का सेवन, साफ-सफाई में कमी और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बिना सावधानी के जाना संक्रमण को बढ़ावा देता है। कई मामलों में बच्चों में तेज बुखार, कमजोरी और भूख न लगने जैसी शिकायतें भी देखने को मिल रही हैं। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी है कि बच्चों को सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़े पहनाएं और ठंडे पेय पदार्थों से दूर रखें। खानपान में पौष्टिक आहार, हरी सब्जियां और फल शामिल करें ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed