{"_id":"62c1c8f8d303f832774c616a","slug":"change-the-sdm-of-umbrella-mahavan-and-sadar-tehsil-mathura-news-mtr5202340169","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाता, महावन और सदर तहसील के एसडीएम बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाता, महावन और सदर तहसील के एसडीएम बदले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जिलाधिकारी ने बडे़ स्तर पर जनपद में प्रशासनिक फेर बदल किया है। छाता, महावन और सदर तहसील के एसडीएम बदल दिए। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मजिस्ट्रेट डॺूटी में भी परिवर्तन किया है। साथ ही कलक्ट्रेट के लिपिकों के पटल भी परिवर्तित किए हैं।
शासन स्तर पर स्थानांतरण का दौर जारी है। इस प्रक्रिया के तहत जनपद स्तर पर भी बडे़ पैमाने पर स्थानांतरण किए गए हैं। डीएम नवनीत सिंह चहल ने महावन में एसडीएम न्यायिक श्वेता सिंह को छाता का एसडीएम बनाया है। मांट में एसडीएम न्यायिक निकेत वर्मा को महावन का एसडीएम बनाया है। एसडीएम छाता कमलेश कुमार गोयल को सदर का दायित्व सौंपा है।
इसके अलावा डिप्टी कलक्टर सिद्धार्थ चौधरी को मुख्यमंत्री हेल्प लाइन का प्रभारी अधिकारी तथा श्रीकृष्ण जन्मस्थान- ईदगाह मस्जिद का मजिस्ट्रेट, डिप्टी कलक्टर नीतू रानी को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष का प्रभारी अधिकारी और श्रीकृष्ण जन्मस्थान का मजिस्ट्रेट, डिप्टी कलक्टर कमलेश कुमार गोयल को राज्य लोक सूचना अधिकारी, जनसूचना अधिकारी पटल का प्रभारी अधिकारी और श्रीकृष्ण जन्मस्थान का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
नवागत सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे को भी अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसमें प्रभारी मंदिर मजिस्ट्रेट परिसर व विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी का दायित्व शामिल हैं। इनके अलावा डीएम ने कलक्ट्रेट कर्मचारियों के भी स्थानांतरण किए हैं।
२७ लिपिकों के पटल बदल दिए हैं। इसमें दिलीप कुमार बांगला, प्रहलाद सिंह, प्रवेंद्र कुमार, कैलाशचंद्र, तृप्त कुमार, वीरेंद्र कुमार, राधारानी शर्मा, कृष्ण गोपाल, कपिल यदुवंशी, राधाबल्लभ शर्मा, महेद्रपाल सिंह, ह्देश गुप्ता, अभिषेक शर्मा, संजीव कुमार, विवेक कुमार, गोविंद सिंह, अशोक भारद्वाज, अरविंद सक्सेना, अशोक सिंह, घनश्याम रावत, पूजा गोयल, रेनू सारस्वत, रमेश चंद्र शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, महेश कुमार शर्मा, दीपक, उदयवीर सिंह का नाम शामिल हैं।